
एक साथ पांच मौतों से दहला सागर… मां ने बेटियों को कुएं में फेंक खुद भी दी जान
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। केसली थाना क्षेत्र के खमरिया गांव में एक मां ने अपनी चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंककर उनकी हत्या कर दी, जिसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और शोक का माहौल है।
कुएं में मिलीं चार मासूमों की लाशें
मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका की पहचान 30 वर्षीय सविता लोधी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सविता ने गुरुवार को अपनी चारों बेटियों को घर के पास स्थित हरपाल घोसी के खेत में बने कुएं में धकेल दिया। पानी गहरा होने के कारण चारों मासूमों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में सबसे बड़ी बेटी की उम्र महज 7 साल बताई जा रही है। अपनी बेटियों को मौत के घाट उतारने के बाद सविता ने आत्मघाती कदम उठाते हुए खुद को भी फांसी लगा ली।
मां ने भी की आत्महत्या
जांच के दौरान पुलिस को घर के अंदर महिला का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला ने पहले अपनी बेटियों को कुएं में फेंका और उसके बाद खुद आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़ें…
Ratlam में ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत… वजह जानकर सिहर उठे लोग
पारिवारिक कलह बनी वजह?
ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि महिला पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। अंदेशा जताया जा रहा है कि घरेलू विवाद या किसी गहरे तनाव के चलते महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया है। हालांकि, पुलिस अभी किसी भी ठोस नतीजे पर पहुंचने से बच रही है।
यह भी पढ़ें…
सोशल मीडिया पर छाया ‘पावरफुल कपल’; मध्य प्रदेश कैडर के IAS अवि प्रसाद की तीसरी शादी…
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया। फिलहाल घटना के पीछे पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव या अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें…





