
Telegram पर मिला टास्क, मंदिर के पास फूंकी गाड़ी…
UP News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में माहौल बिगाड़ने की साजिश का खुलासा हुआ है. पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने टेलीग्राम के जरिए मिले टास्क के बाद मंदिर के सामने खड़ी एक गाड़ी में पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी.
UP News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर (Bijnor) स्थित किरतपुर क्षेत्र में मंदिर के सामने खड़ी एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई. इस मामले में पुलिस ने एक युवक अबुजर शमीम राईन को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना से संबंधित मोबाइल फोन भी बरामद किया है. जिसमें जलने के बाद गाड़ी की वीडियो कैप्चर हैं. पुलिस पूछताछ में आरोपी से गाड़ी को आग लगाने का कारण पूछा गया. जो वजह आरोपी ने बताई, उसे सुनकर पुलिस भी भी हैरान रह गई.
आर्थिक तंगी का फायदा उठाकर बुना गया जाल
आरोपी अबुजर शमीम राईन मूल रूप से किरतपुर का रहने वाला है। वह गुरुग्राम में एक सैलून में काम करता है। पूछताछ में उसने चौकानें वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वह आर्थिक तंगी और बीमारी से जूझ रहा है। उसने अपने हालात महाराष्ट्र में रहने वाले अपने रिश्तेदार ‘जैद’ से बताए। जैद ने उसे एक ऐप पर अबूबकर नामक व्यक्ति से बात करवाई। पुलिस की जांच में सामने आया है कि एक ऐप के जरिए अबुजर को विशेष समुदाय के वाहनों को निशाना बनाने के लिए उकसाया गया था। काम को पूरा करने के लिए अबुजर को भारी भरकम रकम का लालच भी दिया गया था।
ये भी पढ़े- UP News: खुली जमाखोरी की परतें, हापुड़ में नेता के घर में LPG सिलेंडरों का जखीरा
सबूत के लिए बनाया वीडियो
इसके बाद आरोपी ने किरतपुर के मोहल्ला झंडा में मंदिर के सामने खड़ी एक पिकअप गाड़ी को चुना, जिस पर धार्मिक शब्द लिखे हुए थे। आरोपी ने पेट्रोल छिड़ककर गाड़ी में आग लगा दी और बाकायदा इस पूरी घटना का वीडियो बनाया। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने यह वीडियो सबूत के तौर पर उस ऐप पर भेजा, जिससे निर्देश मिले थे। इसके बाद गुरुग्राम भाग गया। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से वे सभी वीडियो और चैट बरामद कर लिए हैं।
ये भी पढ़े- CM Yogi की मां पर टिप्पणी से नाराज कार्यकर्ता… एटा में जोरदार प्रदर्शन
बड़ी घटना की थी तैयारी
बिजनौर पुलिस के अनुसार, आरोपी 12 मार्च को किसी अन्य बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में वापस किरतपुर लौटा था, लेकिन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उस ‘अबूबकर’ और उसके पीछे सक्रिय पूरे सिंडिकेट की तलाश में जुट गई है जो सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेल रहे हैं। पुलिस यह भी जांच रही है कि इस साजिश के तार कहीं सीमा पार से तो नहीं जुड़े हैं।
ये भी पढ़े- ननद से विवाद में खुला सास की हत्या का राज… बहू और उसका बॉयफ्रेंड गिरफ्तार





