Main Vaapas Aaunga: इश्क की नई दास्तां लेकर आए Imtiaz Ali, रोंगटे खड़े कर देगा टीजर

Main Vaapas Aaunga Teaser: फिल्ममेकर इम्तियाज अली और दिलजीत दोसांझ की जोड़ी फिर से बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली है. उनकी नई फिल्म Main Vaapas Aaunga का टीजर आउट हो गया है.

Main Vaapas Aaunga Teaser: चमकीला के बाद इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) और  दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh)  साथ एक और फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस बार कहानी अलग और पहले से ज्यादा दिल छू लेने वाली होगी जिसे टीजर साफ-साफ बयां कर रही है। इम्तियाज अली की आगामी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा‘ (Main Vaapas Aaunga) का टीजर जारी हो गया है। फिल्म को लेकर अनाउंसमेंट तो पहले ही हो गई थी, लेकिन अब मूवी की पहली झलक सामने आई है।

फिर इश्क की दास्तां लेकर आए इम्तियाज

इम्तियाज अली ने हमेशा ही मोहब्बद की दास्तां अलग तरह से पर्दे पर उतारी है। चाहे रॉकस्टार हो या फिर लैला मजनू… इम्तियाज अली की रोमांटिक फिल्मों में इश्क के साथ दर्द भी मिलता है। ‘मैं वापस आऊंगा’ में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है।

रोमेंटिक लव पर आधारित होगी फिल्म 

फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की कहानी पंजाबी पृष्ट भूमि पर बेस्ड एक लव स्टोरी है। फिल्म में एक लड़का (वेदांग रैना) लड़की को पसंद करता है। उस लड़की (शरवरी) को छिपकर देखता रहता है। जिसके बाद उनके मिलने के सीन को दिखाया गया। साथ ही एक्टर नसीरुद्दीन शाह भी फिल्म का हिस्सा हैं। दिलजीत दोसांझ अपने किरदार में भावुक दिखाए गए। फिल्म में पंजाब के हरे भरे खेतों से लेकर किरदार तक पुराने वक्त की याद दिला रहे हैं। शरवरी सलवार-कमीज में पंजाबी लड़की की भूमिका में काफी खूबसूरत दिखाई दीं। वही वेदांग रैना सिर पर पगड़ी बांधे नौजवान लड़के के किरदार मे हैं।

कब होगी फिल्म रिलीज 

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में शरवरी और वेदांग रैना भी मुख्य भूमिकाओं मे हैं। इस फिल्म को इम्तियाज अली ने निर्देशित किया है। साथ ही समीर नायर इसके प्रोड्यूसर हैं। फिल्म का निर्माण विंडो सीट फिल्म के बैनर तले हुआ है।

Back to top button