कुलदीप-वंशिका की शादी में जमेगी क्रिकेटरों की महफ़िल, RO-KO भी होंगे शामिल

Kuldeep Yadav Wedding: क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी को लेकर मसूरी में समारोह शुरू हो चुके हैं। सुबह 11 बजे से हल्दी की रस्म शुरू हुई। इस दौरान कुलदीप यादव के साथ युजवेंद्र चहल और अन्य क्रिकेटर्स ने डांस किया।

Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं. हाल ही में हुई मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। दोनों की शादी मसूरी के सेवॉय होटल में 14 मार्च को होने वाली है। इस शादी में तमाम भारतीय क्रिकेटर्स की नजर आने की उम्मीद है। वहीं भारत के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और रिंकू सिंह को अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ देहरादून में देखा गया है। दोनों खिलाड़ी कुलदीप यादव की शादी के लिए आए हैं।

विराट और रोहित ले सकते हैं हिस्सा

कुलदीप की शादी में भारतीय टीम के दो सबसे बड़े दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा हिस्सा ले सकते हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक विराट, रोहित और जसप्रीत बुमराह के भी शादी में पहुंचने की उम्मीद है। होटल मैनेजमेंट ने पुष्टि की है कि द सेवॉय होटल के लगभग 80 कमरे बुक कर लिए गए हैं। इसके साथ ही परिवार और सुरक्षा कर्मियों के ठहरने के लिए आस-पास के कई लग्जरी घरों को भी बुक किया गया है।

कौन हैं कुलदीप की होने वाली पत्नी?

कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी वंशिका उनकी बचपन की दोस्त हैं। ये दोनों कानपुर में पले-बढ़े हैं और वहां पर दोनों के घरों की दूरी मात्र 3 किलोमीटर है। कुलदीप यादव लाल बंगलो इलाके के रहने वाले हैं, जबकि वंशिका श्याम नगर में रहती हैं। वंशिका एलआईसी में काम करती हैं और उन्होंने मेलबर्न से पढ़ाई की है। बता दें कि कपल ने 4 जून को लखनऊ में सगाई की थी। पहले ये शादी नवंबर में होने वाली थी लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। हालांकि, अब 14 मार्च को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

ये भी पढ़े- Hardik Pandya बुरे फंसे गए…, T20 वर्ल्ड कप जीतकर त‍िरंगे के साथ जश्न पड़ा भारी

17 मार्च को शादी का रिसेप्शन

14 मार्च को मसूरी में शादी के बंधन में बंधने के बाद 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन होगा। ये रिसेप्शन होटल सेंट्रम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हो सकते हैं। शादी से पहले कुलदीप सीएम योगी से मिले थे और उन्हें शादी का निमंत्रण भी दिया था।

ये भी पढ़े- T20I रैंकिंग में भूकंप, सैमसन की लंबी छलांग; वरुण से छिना नंबर-1 का ताज

Back to top button