
UP News: मासूम को दीवार पर पटका, लाठी से पीटा; लखनऊ में मां-बाप ही बने हैवान
Lucknow News: लखनऊ में चार वर्षीय मासूम अर्नव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बेरहमी से हत्या का खुलासा हुआ है। बच्चे के शरीर पर चोट के 21 निशान मिले हैं। और सिर की हड्डी टूटने से उसकी मौत हुई है।
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ऐसी घटना हुई है, जिसे सुनकर कलेजा हाथ में आ जाए. राजधानी के चौक स्थित लाजपतनगर में एक 4 साल के बच्चे की गुरुवार को संदिग्ध हालात में हुई मौत हुई थी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि इस मासूम बच्चे को ना केवल लाठी से पीटा गया था, बल्कि उसे दीवार पर बार बार पटका गया था. पोस्टमार्टम में बच्ची की मौत की वजह हड्डी टूटना और 21 गंभीर चोट बताया गया है. पुलिस ने इस मामले में बच्चे के पिता और सौतेली मां को अरेस्ट कर लिया है.
पिता और मां दोनों गिरफ्तार
उन्नाव में शुक्लागंज स्थित अंबिकापुरम निवासी अर्नव की नानी सुधा की तहरीर पर चौक पुलिस ने पिता भीष्म और सौतेली मां रागिनी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। भीष्म यहां लाजपतनगर में रहता है। केजीएमयू के पास उसकी फोटो स्टेट की दुकान है। इसके अलावा वह अधिवक्ता भी है। गुरुवार को घर के अंदर अर्नव की मौत हो गई थी। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे।
अर्नव के मामा रोहित कश्यप और आलमबाग निवासी मौसी काजल ने हत्या का आरोप लगाया था। शुक्रवार को अर्नव के शव का पोस्टमार्टम हुआ। उसमें हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने हत्यारोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़े- लखनऊ में राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला, बोले-ट्रंप के सामने झुक गए मोदी
भूखा-प्यासा रखकर करते थे टॉर्चर
रोहित ने बताया कि अर्नव को उसके पिता भीष्म और सौतेली मां बुरी तरह पीटते थी। यह बात उसके पड़ोसियों ने कई बार दी थी। भीष्म और उसकी दूसरी पत्नी, अर्नव को भूखा-प्यासा रखकर टॉर्चर करते थे। भीष्म की दूसरी शादी के बाद एक दो बार अर्नव को देखने के लिए उसके घर आया था। भीष्म का व्यवहार ठीक न होने के कारण नहीं आता था।
ये भी पढ़े- Lucknow के इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा तोहफा, 1519 करोड़ का ग्रीन कॉरिडोर शुरू…
दिल दहला देगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट
बच्चे के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर गंभीर चोटों के कुल 21 निशान मिले हैं. इसके अलावा सिगरेट से दागने और प्रेस से जलाने के भी निशान मिले हैं. डंडे से बच्चे के हाथ-पैर, कूल्हे, पीठ और चेहरे पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं. यही नहीं, उसके शरीर में कई जगह अंदरुनी चोटें भी हैं. इन चोटों की वजह से बच्चे शरीर नीला पड़ गया था. कई जगह से खाल तक उधड़ गई थी.
ये भी पढ़े- बड़े इमामबाड़े में अलविदा नमाज के बाद विरोध… अमेरिका-इजरायल के खिलाफ नारे
पुलिस को ही धमकाने लगा आरोपी
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में पहले तो गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन मौके से मिले सबूतों को लेकर उनसे पूछताछ की गई तो दोनों ने वारदात को कबूल लिया. हालांकि इसमें भी आरोपियों ने पुलिस को बरगलाने की कोशिश की. पहले बताया कि सीढ़ी से गिर गया था. फिर कहा कि गुस्से में थप्पड़ मारा तो मर गया. यही नहीं, पुलिस ने जब उसे अरेस्ट कर जेल भेजने की बात की तो आरोपी ने उल्टा पुलिस को ही धमकाने लगा कि वह वकील है और उसे पुलिस जेल नहीं भेज सकती.





