
Akshay Khanna के बर्ताव से सदमे में थीं फराह खान, बोलीं- सेट पर अच्छे नहीं थे
Farah Khan on Akshay Khanna: फराह खान ने हाल में अक्षय खन्ना के साथ अपने बुरे अनुभव के बारे में बात की। कोरियोग्राफर ने बताया कि वो 90 में जिस फिल्म में अक्षय होते थे वो उस फिल्म में काम नहीं करना चाहती थीं।
Farah Khan on Akshay Khanna: बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना अब बहुत कम ही पब्लिक में नजर आते हैं. उनसे जुड़ी बातें हमें अक्सर दूसरे लोगों से सुनने मिलती हैं. हाल ही में जब वो फिल्म ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत बनकर सामने आए थे. तब कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने खुलासा किया था कि वो अक्षय को उनकी फिल्म के बारे में बता रही हैं, तो हर कोई शॉक हुआ था. अब फराह ने अक्षय खन्ना को लेकर एक बार फिर बात की. हालांकि इस बार उन्होंने कुछ हैरान करने वाली बातें कही हैं.
फराह खान नहीं करना चाहती थीं अक्षय खन्ना के साथ काम
फराह खान ने रणवीर अलाहबादिया के पॉडकास्ट में अक्षय खन्ना के साथ 90 के दशक में काम करने के एक्सपीरियंस को चैलेंजिंग बताया. उन्होंने कहा कि एक्टर के सेट पर होना मुश्किल था, जिसके कारण उनके साथ उस वक्त काम करना मुश्किल हो गया था. फराह खान ने बताया कि उस समय अक्षय हेयर लॉस से गुजर रहे थे, जिसके कारण वह चिड़चिड़े हो गए थे.
फराह खान को हो गया था ट्रॉमा
उन्होंने कहा, 90 के दशक में मैंने अक्षय के साथ कुछ फिल्मों में काम किया और उसके बाद मैं ट्रॉमाटाइज्ड हो गई थी. क्योंकि वह अलग इंसान हुआ करते थे. हां वह इंट्रोवर्ट थे. लेकिन सेट पर अच्छे व्यक्ति नहीं थे. जब भी मैं सुनती कि अक्षय खन्ना फिल्म हैं. मैं कहती मेरे पास डेट्स नहीं है. मुझे लगता है कि उस समय उन्होंने खुद कहा था कि उनके बाल झड़ रहे हैं. वह चिड़चिड़े हो रहे हैं. वह चीजें फेंकते और कहते, यह किस तरह का डायलॉग है. वह उस तरह के इंसान हुआ करते थे.
इस फिल्म में दिखा अक्षय खन्ना में बदलाव
फराह खान ने बताया कि जब वह फरहान अख्तर की दिल चाहता है कर रही थीं तो उनका अक्षय खन्ना को लेकर सोच बदल गई. क्योंकि फरहान उनके कजिन थे. इसलिए वह प्रोजेक्ट को मना नहीं कर पाईं. उन्होंने कहा, “तब तक वह पूरी तरह बदल चुके थे. उन्होंने अपने बालों के साथ समझौता कर लिया था. ‘दिल चाहता है’ में वह बहुत ही बिंदास हो गया था. उससे पहले, अगर किसी सीन में पानी या बारिश होती थी, तो वह हमेशा टोपी पहनता था.
जैसे कि आप उनके बारिश वाले सभी गानों को देख लें, उदाहरण के लिए ‘ताल’ का गाना. लेकिन ‘दिल चाहता है’ के बाद कुछ बदल गया और वह एक जबरदस्त डांसर है. अगर आप ‘कोई कहे कहता रहे’ गाना देखें, तो वह आमिर और सैफ से भी बेहतर डांस कर रहे हैं.”
फराह का अक्षय खन्ना के साथ बदला रिश्ता
फराह खान ने बताया कि आज उनका रिश्ता बिल्कुल अच्छा है और उन्होंने अक्षय खन्ना को धुरंधर के लिए बधाई भी दी थी और उनके अलीबाग वाले घर में भी गई थी. वहीं फराह खान ने यह भी बताया कि अक्षय खन्ना का तीस मार खान रोल पहले कई एक्टर्स ने रिजेक्ट किया था.





