
बेगूसराय में हाई सिक्योरिटी के बीच सांड की एंट्री, CM कार्यक्रम से पहले मचा हड़कंप…
Bihar News: बिहार के बेगुसराई में मुख्यमंत्री नितीश कुमार के कार्यक्रम से ठीक पहले उस समय अफरा-तफरी मच गई जब हेलिपैड परिसर में अचानक एक सांड घुस गया। यह घटना उस वक्त हुई जब मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर कड़ी तैयारियां चल रही थीं।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नितीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत बरौनी ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। उनके आगमन को देखते हुए कार्यक्रम स्थल और हेलिपैड पर पुलिस व प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
अचानक हेलिपैड पर पहुंचा सांड
मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर के उतरने से कुछ समय पहले ही एक सांड हेलिपैड परिसर में घुस आया। अचानक सांड को देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मी कुछ देर के लिए असमंजस में पड़ गए।
सुरक्षा में तैनात जवानों ने तुरंत सांड को वहां से हटाने की कोशिश शुरू की। हालांकि सांड को भगाने में पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी और कुछ समय तक हेलिपैड के आसपास अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
यह भी पढ़ें…
पिता की विरासत, बड़ी जिम्मेदारी… क्या Nishant Kumar बन पाएंगे नया चेहरा?
पुलिस ने संभाली स्थिति
काफी प्रयास के बाद पुलिसकर्मियों ने सांड को हेलिपैड परिसर से बाहर खदेड़ दिया और इलाके को फिर से सुरक्षित किया। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र का दोबारा निरीक्षण किया ताकि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले किसी तरह की अव्यवस्था न रहे।
यह भी पढ़ें…
Bihar में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज… नए CM के चयन में ये 5 फैक्टर अहम
कार्यक्रम की तैयारियां जारी
घटना के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली और हेलिपैड क्षेत्र को पूरी तरह खाली कराकर सुरक्षा घेरा और मजबूत किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री Nitish Kumar के कार्यक्रम की तैयारियां सामान्य रूप से जारी रहीं।
हालांकि इस घटना ने कुछ समय के लिए सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल जरूर खड़े कर दिए, क्योंकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से ठीक पहले हेलिपैड जैसे संवेदनशील इलाके में जानवर का पहुंच जाना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया।
यह भी पढ़ें…





