Salman Khan: ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला टाइटल, अब इस नाम से रिलीज होगी फिल्म

Salman Khan Upcoming Movie: सलमान खान की आने वाली वॉर ड्रामा फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदल दिया गया है। मेकर्स ने फिल्म के नए टाइटल के साथ नया पोस्टर रिलीज किया है।

Salman Khan Battle Of Galwan New Title: सलमान खान लंबे समय से अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. ये फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है, जिसमें सलमान कर्नल बी. संतोष बाबू का रोल कर रहे हैं. सलमान के फैंस को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. हालांकि, अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है. दरअसल, अब ये फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के नाम से रिलीज नहीं होगी. फिल्म का टाइटल बदल दिया गया है.

अब ये होगा नया टाइटल

इस सोच के साथ, सलमान खान ने एक बहुत बड़ी और गहरी बात कही है, जो सिर्फ लड़ाई-झगड़े की बात न करके, पूरी दुनिया में शांति की उम्मीद को जगाती है. एक तरफ जहां यह फिल्म गलवान घाटी की ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है, वहीं इसके नाम के पीछे छिपा संदेश रणभूमि की सीमाओं से कहीं आगे जाता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

 

​’मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के जरिए सलमान खान एक ऐसी सोच सामने लाए हैं, जो दर्शकों के दिलों को गहराई से छू रही है. सोशल मीडिया पर इस एलान ने अभी से चर्चा छेड़ दी है और लोग फिल्म के नाम के पीछे की ताकतवर भावना और इस साहसी कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

फिल्म का टाइटल ट्रैकहो चुका है रिलीज

बता दें कि मातृभूमि में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं. इसी नाम से फिल्म का एक गाना भी रिलीज हुआ था. सलमान खान की इस फिल्म के गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है. अब फिल्म का नाम बदलने के साथ हम कह सकते हैं कि फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है और फैन्स को यह काफी पसंद भी आया.

ये भी पढ़े- Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म में ‘प्रह्लाद चा’ की एंट्री, इस रोल में आएंगे नजर

‘मातृभूमि’ रिलीज डेट?

ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तय थी. हालांकि, कुछ समय पहले एक रिपोर्ट में ऐसा बताया गया था कि ये फिल्म अपने तय डेट से पोस्टपोन हो चुकी है. इस बारे में आधिकारिक तौर पर तो फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी.

ये भी पढ़े- Cocktail 2 की रिलीज डेट से उठा पर्दा, लव ट्राएंगल में फंसे शाहिद कपूर

Back to top button