
Arijit Singh की राह पर श्रेया घोषाल…, बताया किस दिन ले सकती हैं संन्यास
Shreya Ghoshal: अरिजीत सिंह (Arijit Singh) के संन्यास लेने के करीब डेढ़ महीने बाद सुरों की रानी श्रेया घोषाल ने भी कुछ ऐसा कह दिया है जो शायद उनके फैंस का दिल तोड़ दे।
Shreya Ghoshal: अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने इस साल की शुरुआत में प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान किया. सिंगर के इस ऐलान के बाद फैंस काफी निराश हैं. अब श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने भी अरिजीत के फैसले की तारीफ करते हुए कहा कि वो भी कभी-कभी ब्रेक लेने के बारे में विचार करती हैं. सिंगर के मुताबिक जिस दिन उनकी आवाज उनका साथ नहीं देगी, वो रियाज नहीं कर पाएंगी, उस दिन वो खुद ही सिंगिंग छोड़ दें।
लिप-सिंक के खिलाफ हैं श्रेया घोषाल
श्रेया घोषाल ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि वह स्टेज पर लिप-सिंक के दबाव से तंग आ गई हैं। उन्होंने बताया कि जिस दिन उन्हें यह करना पड़ा, वो इसे छोड़ देंगी। उन्होंने एबीपी के साथ बातचीत में कहा, “मैं उस चीज (स्टेज पर लिप-सिंकग) को लेकर कंफर्टेबल नहीं हूं। जिस दिन मुझे यह करना पड़ा, उस दिन मैं गाना छोड़ दूंगी।” श्रेया घोषाल ने कहा कि वह तब तक स्टेज पर ऑडियंस के लिए लाइव परफॉर्मेंस करेंगी, जब तक उनकी आवाज साथ देगी।
ये भी पढ़े- Salman Khan: ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला टाइटल, अब इस नाम से रिलीज होगी फिल्म
अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर क्या बोलीं श्रेया घोषाल?
अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर अपना रिएक्शन देते हुए श्रेया घोषाल कहती हैं कि वो सिंगर के साहस की काफी सराहना करती हैं. ऐसा करने के लिए काफी साहस की जरूरत होती है. श्रेया बताती हैं कि कभी-कभी वो भी सिंगिंग से ब्रेक लेने के बारे में सोचती हैं. वो आगे कहती हैं कि अरिजीत सिंह दिल से एक असली संगीतकार हैं. वो कभी नहीं सोचते कि उन्हें इसके बदले क्या मिलेगा. वो बस संगीत में अपना सबकुछ झोंककर गाने में लगे रहते हैं.
ये भी पढ़े- Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म में ‘प्रह्लाद चा’ की एंट्री, इस रोल में आएंगे नजर
श्रेया ने आगे कहा, “वह नहीं सोचते हैं कि वह क्यों म्यूजिक नहीं बना रहे हैं या इससे उन्हें क्या मिलेगा। वह बस वही करते हैं जिससे उन्हें खुशी मिलती है। उनके लिए म्यूजिक ही सब कुछ है और यही वजह है कि लोग उन्हें बहुत प्यार करते हैं।”
श्रेया घोषाल पिछले दो दशक से सिंगिंग की दुनिया पर राज कर रही हैं। आज तक उन्होंने कभी भी लाइव परफॉर्मेंस के दौरान लिप-सिंक का इस्तेमाल नहीं किया।
ये भी पढ़े- Oscars 2026: सिनर्स के लिए जॉर्डन को मिला बेस्टर एक्टर, जेसी बकले बनीं बेस्ट एक्ट्रेस





