
Indore Fire News: इंदौर में EV चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट, 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत
Indore Fire News: इंदौर में एक घर में भीषण आग लगने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा घर के बाहर चार्ज हो रही इलेक्ट्रिक व्हीकल के चार्जिंग पॉइंट में विस्फोट के कारण हुआ.
Indore Fire News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक मकान में आग लगने से अब मरने वालों की संख्या 8 हो गई है. ब्रिजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी (Brijeshwari Annexe) में स्थित घर में मरने वाले एक ही परिवार के सदस्य और रिश्तेदार हैं. पुलिस और दमकल (Fire Brigade) आग पर काबू पा लिया है. रेस्क्यू अभियान के दौरान तीन लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करया था, जहां एक की और मौत हो गई थी. अब दो लोग घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि जब घर में आग लगी तो उस समय परिवार के कुछ रिश्तेदार भी घर आए हुए थे, क्योंकि घर में 16 फरवरी को ही शादी थी.
एक ही घर में जिंदा जले 8 लोग
इंदौर के पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया, “शुरुआती जांच के अनुसार, घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज किया जा रहा था और चार्जिंग पॉइंट में विस्फोट (Indore EV Charging Point Blast) हो गया. इसके बाद आग वाहन से घर में फैल गई. घर के अंदर 10 से अधिक गैस टैंक भी रखे थे, जिनमें से कुछ में विस्फोट हो गया. इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है. तीन लोगों को बचा लिया गया है. यह घर मनोज पुगलिया का था, जो पॉलीमर का व्यवसाय चलाते थे. घर में कुछ ज्वलनशील रसायन भी रखे थे.”

मामला इंदौर के तिलक थाना क्षेत्र के छोटा राजवाड़ा के पास प्रीति नगर का है. इस हादसे में मकान मालिक मनोज पुगलिया सहित 8 लोगों की मौत हो गई है. पुलिस कमिश्नर देर रात से मौके पर मौजूद हैं. कलेक्टर सहित आला अधिकारी मौके पर स्थिति संभालने का प्रयास कर रहे हैं. फायर ब्रिगेड की पांच से अधिक गाड़ियां मौके पर रेस्क्यू में लगी हैं. SDERF की टीमों का भी रेस्क्यू जारी है.
#BreakingNews
इंदौर में घर में लगी आग, 6 लोगों की मौत 🚨मध्य प्रदेश के इंदौर के बृजेश्वरी एनेक्सी इलाके में एक घर में भीषण आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई। मौके पर बचाव अभियान जारी है।#Indore #MPNews #FireAccident #BreakingNews #IndiaNews #Livenewindia pic.twitter.com/mPU1TTlyKs
— Live New India (@livenewindia01) March 18, 2026
पड़ोसियों ने तीन लोगों को बचाया
आग कितनी भीषण थी कि इसका अंदाजा मकान को देखकर लगाया जा सकता है. आग से पूरा घर ही खाक हो गया है. घर में रखा सामान जलकर राख हो गया है. जब आग लगी थी तबी पड़ोसियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू कर दिया था और पुलिस के साथ दमकल को सूचना दी. पड़ोसी ने बताया कि पुलिस और दमकल टीमों के पहुंचने से पहले ही हमने तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया था.





