Kedarnath जाने के लिए गैर-हिंदुओं के लिए ये शर्तें, सारा को देना होगा एफ‍िडेविट

Sara Ali Khan Kedarnath: एक्ट्रेस सारा अली खान के लिए अब केदारनाथ के दरवाजे बंद हो गए हैं. मंदिर प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए बिना एफिडेविट के एक्ट्रेस को मंदिर में प्रवेश देने से इंकार कर दिया है.

Sara Ali Khan Kedarnath: सारा अली खान अपनी फिल्मों के अलावा अपनी गहरी धार्मिक आस्था को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अक्सर देश के अलग-अलग मंदिरों में जाकर दर्शन करती हैं और अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा की झलक सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करती हैं। खासतौर पर केदारनाथ मंदिर से उनका जुड़ाव बेहद खास माना जाता है। यह जगह उनके लिए सिर्फ एक तीर्थ नहीं, बल्कि एक भावनात्मक रिश्ता बन चुकी है। वह हर साल यहां पहुंचकर भोलेनाथ के दर्शन करती हैं और इसे अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा मानती हैं।

सारा अली खान पर क्या बोले?

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान केदारनाथ आ सकती हैं, तो उन्होंने कहा कि अगर वह भी एफिडेविट में यह लिखकर दें कि उन्हें सनातन धर्म और हिंदुत्व में विश्वास है, तो वह भी आ सकती हैं। इस फैसले के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने आगे बताया कि मंदिर समिति इस शपथ पत्र का  फॉर्मेट उपलब्ध करवाएगी और इसी फॉर्मेट में सभी गैर हिंदूओं को यह शपथ पत्र जमा करवाना होगा।

समीति की बैठक में हुआ फैसला

हाल ही में बद्रीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति की बोर्ड बैठक हुई थी। उस बैठक में यह मुद्दा उठा था कि धामों में गैर–सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। इसके बाद मीटिंग में फैसला लिया गया कि गैर-सनातनियों के लिए अलग व्यवस्था की जाएगी और उन्हें शपथ पत्र देना होगा। इस बैठक के बाद द्रीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि यह शपथ पत्र मंदिर परिसर में ही उपलब्ध रहेगा, ताकि इच्छुक श्रद्धालु वहीं पर इसे भर सकें।

सारा अली खान चर्चा में

सारा अली खान के पिता सैफ अली खान हैं और उनकी मां अमृता सिंह है। सारा को उनकी आस्था के लिए भी जाना जाता है। वह मंदिर से लेकर मस्जिद तक हर जगह जाती हैं और दर्शन करती हैं। सारा का केदारनाथ से खास जुड़ाव है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ‘केदारनाथ’ फिल्म से ही की थी और इस फिल्म की शूटिंग इसी इलाके में हुई थी। इसके बाद भी वह कई बार केदारनाथ आई हैं और मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए उन्होंने कई बार तस्वीरें भी शेयर की हैं।

Back to top button