BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा बदलाव, जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल बने वजह

Jasprit Bumrah: BCCI ने 2025-26 के लिए अपने केंद्रीय अनुबंधों से ए+ कैटेगरी हटा दी थी, जिससे खिलाड़ियों की सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव आया। जसप्रीत बुमराह की सैलरी में 2 करोड़ रुपये की कमी आई है, क्योंकि उन्हें अब ए कैटेगरी में रखा गया है।

Jasprit Bumrah: बीसीसीआई का नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लगतार चर्चा में बना हुआ है. बोर्ड की तरफ से A+ कैटेगरी को हटा दिया गया है. इसमें आने के लिए खिलाड़ी को तीनों फॉर्मेट में खेलना जरूरी है. कम से कम एक फॉर्मेट में टॉप-10 रैंकिंग होनी चाहिए. अब रोहित और कोहली सिर्फ एक फॉर्मेट खेल रहे हैं और जडेजा ने टी20 से संन्यास ले लिया है. बुमराह ही एकमात्र उम्मीदवार बचे थे. बीसीसीआई इस कमी को भरने के लिए फिर से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव कर सकता है।

BCCI Central Contract में हो सकता है बदलाव

दरअसल, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई जसप्रीत बुमराह की खातिर अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव कर सकती है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, बोर्ड इस बात का हल खोज रहा है कि कैसे बुमराह को उनके हक का पैसा दिया जाए। कुछ और खिलाड़ी हैं, जिनकी सैलरी कम हुई है और सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव हो सकता है।

ये भी पढ़े- IPL 2026: ‘बैसाखी’ के सहारे चलते दिखे हर्षित राणा, आईपीएल की राह मुश्किल..

भारत के टी20 उपकप्तान अक्षर पटेल का मुआवजा भी संशोधित किया जा सकता है, क्योंकि वे टीम के व्हाइट-बॉल स्क्वॉड का अहम हिस्सा हैं. BCCI द्वारा पहले तय किए गए मानदंडों को पूरा करने के बावजूद उन्हें ग्रेड C में रखा गया है, जिसके तहत उन्हें 1 करोड़ रुपये मिलेंगे. यह साफ नहीं है कि मानदंडों में बदलाव हुआ है या नहीं.

ये भी पढ़े- लखनऊ में कुलदीप-वंशिका का ग्रैंड रिसेप्शन; क्रिकेट से लेकर राजनीतिक हस्तियों का जमावड़ा

BCCI का वार्षिक अनुबंध 2025-26

पिछले महीने BCCI ने कुल 30 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिए थे. इनमें से सिर्फ तीन खिलाड़ी ग्रेड A में हैं. शुभमन गिल, बुमराह और जडेजा. 11 खिलाड़ी ग्रेड B में हैं और बाकी ग्रेड C में हैं. गौरतलब है कि BCCI ने नए कॉन्ट्रैक्ट्स में हर कैटेगरी के वेतन ढांचे का खुलासा नहीं किया है.

ये भी पढ़े-  IPL 2026: SRH की कप्तानी पर बड़ा ट्विस्ट… कमिंस की जगह ले सकता है ये खिलाड़ी

Back to top button