
IPL 2026: ईशान किशन के हाथों में SRH की कमान, अभिषेक शर्मा को मिली ये जिम्मेदारी
IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है
IPL 2026: ईशान किशन (Ishan Kishan) आईपीएल 2026 के शुरुआती कुछ मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी (Sunrisers Hyderabad Captain) करेंगे। वह पैट कमिंस की जगह ले रहे हैं, जो अभी तक पीठ की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। एसआरएच अपने अभियान की शुरुआत 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ करेगी। पैट कमिंस 23 मार्च को टीम के साथ जुड़ेंगे।
अभिषेक शर्मा बनाए गए वाइस कैप्टन
इस नई नेतृत्व टीम में युवा ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस फैसले की जानकारी देते हुए लिखा, ‘पैट कमिंस चोट से उबरने के दौरान कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे। उनके पूरी तरह फिट होने तक ईशान किशन टीम के कप्तान होंगे और अभिषेक शर्मा उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे।
𝐀𝐍𝐍𝐎𝐔𝐍𝐂𝐄𝐌𝐄𝐍𝐓 🚨
Pat Cummins will miss a few games while recovering from injury.
Until he recovers, Ishan Kishan will be the Captain and Abhishek Sharma will be the Vice-Captain. pic.twitter.com/etXJUkQJeG
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) March 18, 2026
इशान की भारतीय टीम में वापसी
इशान किशन के लिए बीते कुछ महीने शानदार रहे हैं। इशान ने दिसंबर में अपनी कप्तानी में झारखंड़ को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब दिलाया था। इशान ने फाइनल में शतक जड़ा था। इसके बाद उनकी भारत की टी20 टीम में वापसी हुई। वह टी20 वर्ल्ड कप भी खेले और शानदार प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़े- BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा बदलाव, जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल बने वजह
फाइनल में जड़ा था तूफानी शतक
2025 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में किशन ने हरियाणा के खिलाफ शानदार कप्तानी पारी खेली थी. उन्होंने ओपनिंग करते हुए सिर्फ 49 गेंदों में शतक जड़ा और टीम को 69 रन से बड़ी जीत दिलाई. इस प्रदर्शन ने साबित किया कि किशन सिर्फ विकेटकीपर-बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि एक मजबूत लीडर भी है।
ये भी पढ़े- IPL 2026: SRH की कप्तानी पर बड़ा ट्विस्ट… कमिंस की जगह ले सकता है ये खिलाड़ी





