
India LPG Crisis: ईरान युद्ध के बीच बड़ी राहत, एक और LPG कार्गो शिप पहुंचा भारत
India LPG Crisis: देश में जारी गैस की किल्लत के बीच कर्नाटक के न्यू मंगलुरु पोर्ट पर अगले हफ्ते तक 72,700 टन LPG पहुंचनी है. इस सिलसिले की शुरुआत हो चुकी है। एक जहाज रविवार को पहुंच गया है।
India LPG Crisis: ईरान-इजरायल तनाव के बीच संभावित गैस संकट को लेकर चिंताओं के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। एक जहाज रविवार को पहुंच गया है। 72,700 टन एलपीजी (LPG) लेकर एक बड़ा जहाज भारत पहुंचा है, जिससे घरेलू गैस आपूर्ति पर दबाव कम होने की उम्मीद है। द हिंदू’ की रिपोर्ट के मुताबिक न्यू मंगलुरु बंदरगाह पर अगले हफ्ते बड़ी मात्रा में एलपीजी यानी गैस पहुंचने वाली है. जानकारी के अनुसार, कुल मिलाकर करीब 72,700 टन एलपीजी आ सकती है और इसकी शुरुआत हो चुकी है.
कर्नाटक के न्यू मैंगलुरु पोर्ट पर पहुंचा विशाल LPG शिपमेंट
भारत में एलपीजी सप्लाई को लेकर चल रही आशंकाओं के बीच ‘Pyxis Pioneer’ नामक गैस टैंकर कर्नाटक के New Mangaluru Port पहुंच चुका है। इस जहाज के जरिए करीब 72,700 टन एलपीजी देश में लाई गई है, जो हाल के समय की बड़ी खेप मानी जा रही है।
ईरान तनाव के बीच ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, खासकर Iran से जुड़े हालात, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में भारत में समय पर एलपीजी की यह खेप पहुंचना ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
सबसे पहले रविवार को एक टैंकर आया है, जिसमें 16,714 टन एलपीजी गैल लदी है. यह टैंकर पाइक्सिस पायनियर है, जिसमें सिंगापुर का झंडा लगा हुआ है. इसका कुल वजन 47,236 टन है. यह जहाज पोर्ट ऑफ नेडरलैंड से 14 फरवरी को चला था और यहां एजिस लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के लिए एलपीजी उतारेगा. इसके बाद यह जहाज सोमवार सुबह वापस रवाना हो जाएगा.
घरेलू गैस सप्लाई पर पड़ेगा सकारात्मक असर
विशेषज्ञों के अनुसार, इस शिपमेंट से घरेलू बाजार में एलपीजी की उपलब्धता बेहतर होगी। इससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई में भी स्थिरता आने की उम्मीद है और संभावित कमी को टाला जा सकेगा।
सरकार वैकल्पिक सप्लाई चैनल पर कर रही काम
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए भारत एलपीजी की आपूर्ति बनाए रखने के लिए लगातार नए स्रोतों और बड़े आयात विकल्पों पर काम कर रहा है। आने वाले समय में भी ऐसी और खेप आने की संभावना जताई जा रही है।
आम जनता को मिलेगी राहत
वैश्विक तनाव के इस दौर में ‘पाइक्सिस पायनियर’ का भारत पहुंचना बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। इससे गैस की संभावित किल्लत से राहत मिलेगी और आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों पर असर कम पड़ेगा।





