Ghaziabad News: “पत्नी पर शक… और फिर चली गोलियां, दोस्त समेत दो की हत्या”

Ghaziabad Double Murder: गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी में अवैध संबंधों के शक में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके दोस्त की हत्या कर दी। आरोपी राशिद ने भारी वस्तु से वार कर शबनम और फहीम को मौत के घाट उतार दिया।

Ghaziabad Double Murder: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी इलाके में सोमवार देर रात डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और अपने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। पति को शक था कि पत्नी के दोस्त के साथ अवैध संबंध हैं। आरोपी के पुत्र ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस एक कमरे में मिले दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया।

बेटे ने किया हत्या का खुलासा

इस दौरान तीनों ने साथ में खाना खाया। इसी बीच राशिद ने फईम से उसकी पत्नी से रिश्ते को लेकर बात की। इस पर विवाद हो गया और राशिद ने फईम और शबनम को गोली मार दी। दूसरे कमरे में सो रहा राशिद का बेटा दौड़कर आया तो दोनों लहूलुहान कमरे में पड़े थे। उसने पुलिस को सूचना दी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बेटे ने पुलिस को बताया कि साढ़े 12 बजे दो गोली चलने की आवाज आई थी। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। तीन टीमों का गठन किया है। जल्द ही हत्यारोपी पति को गिरफ्तार किया जाएगा।

आरोपी पति की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन

पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतकों के परिजनों से तहरीर ली जा रही है। फील्ड यूनिट ने मौके का निरीक्षण कर लिया है और शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़े-  प्रयागराज में बड़ा हादसा: कोल्ड स्टोरेज ढहा, मलबे में दबे कई मजदूर, अमोनिया गैस से मचा हड़कंप

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फहीम रात में शबनम से मिलने घर आया था। इसी दौरान राशिद भी घर पहुंच गया, जिसके बाद तीनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में राशिद ने सिर पर भारी वस्तु से वार कर दोनों की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़े- UP में दो SDM के बीच जंग: पत्नी ने पति पर लगाया 5 करोड़ दहेज, हमला और ब्लैकमेल का आरोप

Back to top button