
Meera Thakur: ई-रिक्शा की आड़ में देश की जासूसी, मीरा ठाकुर को उठा ले गई पुलिस
Meera Thakur: जिस मीरा ठाकुर को उसके घरवाले 10 दिन से लापता होने की आशंका के चलते तलाश कर रहे थे, उसका राज खुला तो उनके भी होश उड़ गए। कौशांबी पुलिस ने उसे देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Meera Thakur: मीरा ठाकुर उर्फ हरिया को यूपी के मथुरा से गिरफ्तार किया गया है. उसपर देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप है. बताया जा रहा है कि उसके मोबाइल से कई संवेदनशील इलाकों की तस्वीरें मिली हैं जिन्हें ‘हैंडलर्स’ को भेजा जा रहा था. फिलहाल, गाजियाबाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस जांच में पता चला है कि मीरा फेसबुक के जरिए नौशाद और सोहेल जैसे संदिग्धों के ग्रुप से जुड़ी थी.
पड़ोसियों के बीच ‘हरिया’ के नाम से थी मशहूर
महादेव नगर कॉलोनी के निवासियों के अनुसार, करीब तीन साल पहले मीरा ने यहां 50 गज का प्लॉट लेकर मकान बनाया था। स्थानीय लोग उसे ‘हरिया’ के नाम से जानते थे। लगभग आठ महीने पहले मीरा का अपने पति मुकेश से विवाद हो गया था। उसकी दो बेटियां 7 और 10 वर्ष की हैं। दोनों बेटियां वर्तमान में अपनी नानी के पास हैं। पड़ोसियों ने बताया कि वह लोगों से बहुत अच्छा व्यवहार करती थी और खुद को एक मजबूर मां बताकर ई-रिक्शा चलाती थी। हालांकि, कुछ लोगों ने उसकी गतिविधियों को संदिग्ध भी बताया।
आपराधिक इतिहास और तस्करी से कनेक्शन
मीरा का इतिहास केवल जासूसी तक सीमित नहीं है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025 में मीरा को दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र से असलहा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। चर्चा है कि मीरा के संपर्क मुंबई के किसी ‘बॉस’ से हैं, जिसने पिछली बार उसकी जमानत करवाई थी। पड़ोसियों का आरोप है कि मीरा कम उम्र के और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को अपने जाल में फंसाती थी। उसका साथी रवि, जो ऑटो चालक था, वर्तमान में उसी के कारण जेल में बंद है।
ये भी पढ़े- Varanasi News: वाराणसी में सिलेंडर ब्लास्ट से भरभराकर ढहा घर, दो लोगों की मौत
पहले करती थी मैकेनिक का काम
परिजनों ने बताया कि मीरा की शादी 2012 में आगरा के मुकेश से हुई थी, जिसके बाद वे मथुरा रहने लगे. मीरा पहले मैकेनिक का काम करती थी, लेकिन ‘अमीर’ की चाहत ने उसे गलत रास्ते पर धकेल दिया. साल 2025 में उसे दिल्ली पुलिस ने असलहा तस्करी के आरोप में जेल भी भेजा था. जेल से छूटने के बाद उसने ई-रिक्शा चलाना शुरू किया.
ये भी पढ़े- Lucknow News: कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार
पुलिस पूछताछ में मीरा ने बताया कि उसकी जान-पहचान फेसबुक के माध्यम से नौशाद से हुई थी, जिसके बाद वह सोहेल और नौशाद के ग्रुप में शामिल हो गई. ऐसे में अब पुलिस इस बात की बारीकी से पड़ताल कर रही है कि इन ग्रुप्स के जरिए उसने किन संवेदनशील जानकारियों को साझा किया है. मीरा के मोबाइल डेटा और उसकी हालिया गतिविधियों को चेक किया जा रहा है.
ये भी पढ़े- UP News: अंधविश्वास में की हद पार, “बलि” के लिए युवक ने काट डाली गर्दन…
एलआईयू टीम ने डाला ढेरा
मामले की गंभीरता को देखते हुए लोकल इंटेलिजेंस ब्यूरो भी अलर्ट हो गई है। मीरा के पड़ोसी, उनके भाई और परिवार के अन्य लोगों से जानकारी हासिल की जा रही है। रिक्शा संचालन रूट की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है। साथ ही अन्य रिक्शा चालकों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़े- Ghaziabad News: “पत्नी पर शक… और फिर चली गोलियां, दोस्त समेत दो की हत्या”





