
UP News: अंधविश्वास में की हद पार, “बलि” के लिए युवक ने काट डाली गर्दन…
UP News: इटावा के बकेवर में शराब की लत और मानसिक अस्थिरता से जूझ रहे एक युवक ने पारिवारिक विवाद के बाद खुद को कुल्हाड़ी से मार डाला। राजेश कुमार नामक युवक “माता बलि मांग रही है” का अंधविश्वास पाले हुए था।
UP News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने “माता बलि मांग रही है” कहकर खुद पर कुल्हाड़ी से हमला कर लिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार समेत मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया। मामला बकेवर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, युवक लंबे समय से शराब की लत और मानसिक अस्थिरता से जूझ रहा था।
खून से लथपथ मिला राजेश
इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी नगर निवासी 28 वर्षीय राजेश तिवारी ने ‘महाकाल बलि मांग रहे हैं’ का दावा करते हुए अपनी गर्दन पर कुल्हाड़ी से कई वार किए. मंगलवार को हुई इस घटना में राजेश की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. माता-पिता की मौत और पत्नी के छोड़कर चले जाने के कारण राजेश मानसिक संतुलन खो चुका था. नशे की लत और घरेलू विवादों से परेशान होकर उसने सीढ़ियों के पास इस आत्मघाती कदम को अंजाम दिया.
ये भी पढ़े- प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसे में बड़ा एक्शन, पूर्व सपा विधायक समेत 7 नामजद..
अंधविश्वास और नशे का घातक मेल
चाचा संतोष के मुताबिक, राजेश अपने माता-पिता की इकलौती संतान था. दो साल पहले झारखंड की रानी से उसकी शादी हुई थी, लेकिन शराब और भांग की लत के कारण वह एक महीने बाद ही मायके चली गई. इसके बाद से राजेश अक्सर असामान्य व्यवहार करता था. वह बार-बार कहता था कि उसे माता के पास जाना है और ‘”माता बलि मांग रही है”‘ घर में मकान खाली करने को लेकर भी विवाद चल रहा था.
सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि युवक की मानसिक स्थिति और पारिवारिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़े- UP में दो SDM के बीच जंग: पत्नी ने पति पर लगाया 5 करोड़ दहेज, हमला और ब्लैकमेल का आरोप





