
पेट्रोल-डीजल खत्म की अफवाह से बिगड़ी व्यवस्था, अवध क्षेत्र में पंपों पर जबरदस्त भीड़
Petrol-Diesel Shortage: उत्तर प्रदेश के अयोध्या, बस्ती, अंबेडकरनगर और बलरामपुर समेत अवध क्षेत्र में अफवाह के चलते पेट्रोल-डीजल के लिए पंपों पर भीड़ उमड़ रही है। हालात यहां तक पैदा हो गए कि अयोध्या में पेट्रोल-डीजल खत्म के नोटिस चस्पा करने पड़े।
Petrol-Diesel Shortage: उत्तर प्रदेश के अवध ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार शाम से ही पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। लोगों को आशंका है कि डीजल और पेट्रोल की कमी हो गई है, जिसके चलते वे स्टॉक जमा कर रहे हैं। मंगलवार को आधी रात तक और बुधवार को फिर सुबह से उमड़ी भीड़ के चलते कई जगहों पर पुलिस तैनात करनी पड़ी। हालात यह हैं कि अब लोग गैस सिलिंडर लेने के बाद पेट्रोल के लिए भी लाइन में लगने को मजबूर हैं। बुधवार तड़के सुबह 5.00 बजे से ही शहर के पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं।
बढ़ी पेट्रोल-डीजल की मांग
अफवाह से बिगड़ी व्यवस्था
बस्ती-अयोध्या हाईवे सीमा से जुड़े इलाकों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह ने हालात बिगाड़ दिए हैं। मंगलवार की रात अयोध्या और गोंडा जिले से उमड़े लोगों ने छावनी क्षेत्र के पंपों पर कतार लगाकर पेट्रोल भरवाया। कुछ लोग तो गैलनों में भी तेल लेकर गए। हालात ऐसे हो गए कि पुलिस बुलानी पड़ी और प्राइवेट सुरक्षा कर्मी लगाकर पेट्रोल दिया गया।
छावनी क्षेत्र के पचवस स्थित कुमार फिलिंग स्टेशन के मैनेजर शिवम गोस्वामी के मुताबिक मंगलवार को 12 हजार लीटर तेल की आपूर्ति हुई थी, लेकिन अफवाह के चलते अचानक मांग कई गुना बढ़ गई। आम दिनों में जहां पांच से छह हजार लीटर प्रतिदिन बिक्री होती थी, वहीं बीते तीन दिनों से खपत दोगुनी हो गई है।
कंपनी ने की ग्राहकों से अपील
बीपीसीएल ने लोगों से अपील की कि वे घबराहट में पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं और केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें। बीपीसीएल ने यह भी भरोसा दिलाया कि वह निर्बाध ईंधन आपूर्ति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी तरह हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने भी सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है।
Important update for all citizens
Rumors of petrol and diesel shortages are completely unfounded. India has ample fuel reserves and supply chains are running normally.
BPCL is fully operational and committed to uninterrupted fuel supply. Please don’t rely on rumors or crowd… pic.twitter.com/9FaOu9Lu1r
— Bharat Petroleum (@BPCLimited) March 25, 2026
कंपनी ने ग्राहकों से कहा कि वे अफवाहों से भ्रमित न हों और सामान्य रूप से ईंधन का उपयोग जारी रखें। एचपीसीएल ने भरोसा दिलाया कि उसका नेटवर्क निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सक्रिय है।
इस बीच, सरकार ने भी स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि देश की सभी रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर काम कर रही हैं और ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने मंगलवार को जानकारी दी कि देश में 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति की जा चुकी है और 1 लाख से अधिक पेट्रोल पंप सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं।





