UP News: अफवाह से हड़कंप: पेट्रोल-डीजल के लिए बर्तन लेकर पहुचें लोग… हालात बेकाबू

Petrol-diesel shortage: लोग बर्तन लेकर पेट्रोल पंप पहुंच रहे हैं, जिससे लंबी कतारें लगी हैं। पेट्रोल पंपों पर सप्लाई ठप होने और मारपीट की खबरें हैं। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह के बीच देवरिया में कुछ लोग भगौना लेकर तेल लेने पेट्रोल पंप पहुंच गए। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Petrol-diesel shortage: यूपी के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों ने पैनिक की स्थिति पैदा कर दी है। ताजा मामला देवरिया जिले से सामने आया है, जहां इन अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग गैलन और ड्रम ही नहीं, बल्कि अलग-अलग बर्तनों में भी पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंच रहे हैं, जिससे पंप संचालकों की परेशानी बढ़ गई है। इधर, सरकार ने पेट्रोल, डीजल और गैस की किसी भी तरह की कमी से साफ इनकार किया है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। इसके बावजूद कई जगहों पर पैनिक बाइंग जारी है।

कई जगह धक्का-मुक्की की स्थिति

सोशल मीडिया पर यह माहौल अफवाहों और पेट्रोल की कमी के कारण गर्म है। इन दिनों पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं और कई जगह धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई है। गुरुवार को हालात और बिगड़ गए, जिससे कई पंपों पर पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा, जबकि एक दिन पहले भी हंगामे की घटनाएं सामने आई थीं। इसी बीच देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र के राम-जानकी मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वाहनों की लंबी कतार के बीच एक व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रखे भगौने में तेल भरवाता नजर आ रहा है। वहीं कुछ लोग कंबाइन और ट्रैक्टर समेत अन्य वाहन लेकर भी पंप पर पहुंचे।

प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। राजधानी लखनऊ में भी हालात सामान्य बने हुए हैं। पेट्रोल पंपों पर न तो लंबी कतारें हैं और न ही किसी तरह की कमी देखने को मिल रही है। पंप संचालकों ने बताया कि सप्लाई नियमित है और किसी तरह की दिक्कत नहीं है। हालांकि, वायरल वीडियो की Livenewindia नहीं करता है।

ये भी पढ़े- पेट्रोल-डीजल खत्म की अफवाह से बिगड़ी व्यवस्था, अवध क्षेत्र में पंपों पर जबरदस्त भीड़

Back to top button