
Hardik Pandya: जो वादा किया वो निभाया…, पांड्या ने जीता करोड़ों फैंस का दिल
Hardik Pandya: आईपीएल 2026 से ठीक एक दिन पहले हार्दिक पांड्या ने अपना वह वादा निभाया है, जो उन्होंने टी20 विश्व कप 2026 से पहले किया था. हार्दिक के इस फैसले की तारीफ हर तरफ हो रही है.
Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे न केवल मैदान पर मैच विनर हैं, बल्कि मैदान के बाहर भी बड़े दिल वाले इंसान हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान ने वानखेड़े स्टेडियम के उन ग्राउंडस्टाफ को अपना इनाम दिया है, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के दौरान देर रात तक उनके साथ मेहनत की थी। हार्दिक ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंडस्टाफ के 11 सदस्यों को 10-10 लाख रुपये का चेक दिया है।
वानखेड़े में देर रात तक हार्दिक ने किया था अभ्यास
मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान ने विश्व कप से पहले वानखेड़े में देर रात तक जमकर अभ्यास किया था। कई बार उनकी ट्रेनिंग सामान्य समय से काफी आगे तक चली, लेकिन इस दौरान ग्राउंड्समैन ने उन्हें हर तरह की सुविधा और सहयोग दिया। हार्दिक ने उस वक्त उनका आभार जताते हुए वादा किया था कि वह इसे जरूर लौटाएंगे।

गुरुवार को उन्होंने अपना वादा निभाया और ग्राउंड स्टाफ को सम्मानित करते हुए उन्हें उपहार और आर्थिक प्रोत्साहन देकर धन्यवाद दिया। सभी सदस्यों चेक देकर हार्दिक ने उनके साथ एक फोटो भी खिंचवाई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ग्राउंडस्टाफ को लाखों रुपये के चेक बांटकर यह साबित कर दिया कि वह कभी अपना वादा नहीं भूलते, चाहे टीम इंडिया में दमदार वापसी का हो या फिर किसी से किया गया वादा। हार्दिक हर हाल में अपनी कही हुई बात पूरी करते हैं।
ये भी पढ़े- IPL 2026 में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी? हादसे में जान गंवाने वालों को BCCI देगा श्रद्धांजलि
लगातार 2 विश्व कप जीत गए हार्दिक
हार्दिक और ग्राउंड स्टाफ की मेहनत आखिरकार रंग लाई। भारत ने अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। पूरे टूर्नामेंट में हार्दिक ने बल्ले और गेंद दोनों से अहम भूमिका निभाई थी। इस खिताबी जीत के साथ ही हार्दिक लगातार 2 बार टी-20 विश्व कप जीतने वाले खिलाड़ी बन गए, इससे पहले वह 2024 में भी विजेता टीम का हिस्सा रह चुके थे।
ये भी पढ़े- IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के बाद RCB भी बिकी, IPL हिस्ट्री का सबसे बड़ा सौदा





