
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के बाद RCB भी बिकी, IPL हिस्ट्री का सबसे बड़ा सौदा
IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स की टीमों के मालिक बदल चुके हैं. आरसीबी की मालिकाना हक अब आदित्य बिरला ग्रुप के नेतृत्व वाली कंसोर्टियम ने खरीदा है.
RCB sold to USD 1.78 billion: आदित्य बिड़ला ग्रुप, द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन की परपेचुअल प्राइवेट इक्विटी स्ट्रैटेजी ने मिलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को खरीद लिया है। ये आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा सौदा है, जो 1.78 अरब अमेरिकी डॉलर यानि लगभग 16,706 करोड़ रुपये के बराबर है। चार-समूहों वाले कंसोर्टियम ने यूके स्थित डि डियाजियो पीएलसी की सहायक कंपनी, यूनाइटेड स्प्रिट लिमिटेड के साथ आरसीबी में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए समझौता किया है। इस सौदे में आईपीएल और डब्ल्यूपीएल में आरसीबी की पुरुष और महिला दोनों टीमें शामिल हैं।
हर्षा भोगले ने मेगा डील पर रखी अपनी राय
देश के दिग्गज कमेंटेटर और क्रिकेट विश्लेषक हर्षा भोगले ने अपना विचार साझा करते हुए बताया है कि आखिर क्यों ब्रांड वैल्यू में अंतर होने के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स की कीमत लगभग बराबर है. भोगले का मानना है कि आईपीएल का इकोसिस्टम ही ऐसा है. जहां सभी टीमों की कमाई और खर्च करीब-करीब होता है. यही मुख्य वजह है कि सभी टीमों की वैल्यू लगभग सबके बराबर हैं.
And @RCBTweets has finalised a sale with a valuation of 1.78 billion USD to a consortium that includes the Birlas, Times of India, Blitzer and Blackstone.
It isn’t too far above what @rajasthanroyals got but then this is a peculiar ecosystem where the income and expenses of a…
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) March 24, 2026
64 वर्षीय भोगले ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘तो राजस्थान रॉयल्स की टीम 1.63 बिलियन डॉलर में बिक गई है. तुलना के लिए बता दूं कि द हंड्रेड में हिस्सेदारी की बिक्री के समय सबसे महंगी टीम लंदन स्पिरिट का मूल्य 370 मिलियन डॉलर था.’
ये भी पढ़े- IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के बाद RCB भी बिकी, IPL हिस्ट्री का सबसे बड़ा सौदा
आईपीएल 2026 से ओनरशिप संभालेंगी दोनों टीमें
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के दोनों नए ओनरशिप आईपीएल 2026 से अपनी-अपनी टीमों की बागडोर संभालेंगी. 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से हो रहा है. वहीं फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा. टूर्नामेंट की पहली भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच देखने को मिलेगी.
ये भी पढ़े- IPL 2026 के लिए BCCI ने बदला नियम, परिवार की एंट्री पर सख्ती..





