RCB vs SRH: आज से हो रहा IPL 2026 का आगाज, हैदराबाद से होगी बेंगलुरु की भिड़ंत

IPL 2026 RCB vs SRH: आज से आईपीएल के 19वें संस्करण की शुरुआत होनी है। आईपीएल का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।

IPL 2026 RCB vs SRH: मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) शनिवार से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपना खिताब बचाने के लिए प्रतिबद्ध होगा, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस अपनी खोई प्रतिष्ठा हासिल करने की कोशिश करेंगे। IPL 2026 में अगले दो महीनों में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ कुछ युवा खिलाड़ियों पर भी नजर रहेगी जो अच्छा प्रदर्शन करके अपनी छाप छोड़ने में कोई कसर नहीं रखेंगे।

पिच रिपोर्ट

आईपीएल के मौकों पर अक्सर देखा गया है कि बेंगलुरु में स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच सपाट रहती है. यहां गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है, जिससे बल्लेबाजों को रन बनाने में कोई दिक्कत नहीं होती है. इसके साथ बल्लेबाजों को छोटी बाउंड्री का भी फायदा मिलता है. सपाट पिच और छोटी बाउंड्री किसी भी बैटर के लिए सोने पर सुहागा होगी. पहले ही मैच में छक्के-चौकों की बरसात देखने को मिल सकती है.

वहीं गेंदबाजों के नजरिए से देखा जाए, तो उनके लिए पिच बहुत मुश्किल होती है. बॉलर्स को पिच से ज्यादा कोई खास मदद नहीं मिलती है. यहां गेंदबाजों से गलती करने की गुंजाइश बहुत कम होती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि पहले मैच में पिच का क्या माजरा रहता है.

ये भी पढ़े- IPL 2026: CSK फैंस को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं MS धोनी

कितने बजे शुरू होगा मैच?

शेड्यूल के मुताबिक, पहला मैच शाम को खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत शाम में साढ़े सात बजे से होगी, जबकि टॉस आधा घंटा पहला सात बजे होगा.

मुकाबले को यहाँ देखें लाइव?

मुकाबले को भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार के जरिए होगी.

ये भी पढ़े- टीम इंडिया का अपमान, कोच और खिलाड़ी स्टेडियम के बाहर अटके; क्या है पूरा मामला?

मुकाबले के लिए आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11

फिल सॉल्‍ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड / जैकब बेथेल, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, मंगेश यादव.

हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट.

ये भी पढ़े- IPL 2026 में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी? हादसे में जान गंवाने वालों को BCCI देगा श्रद्धांजलि

Back to top button