
IPL 2026: CSK फैंस को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं MS धोनी
MS Dhoni Injury: चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी एमएस धोनी चोटिल होने के कारण दो हफ्तों के लिए आईपीएल से बाहर हो सकते हैं.वह सीज़न के पहले दो हफ़्तों तक नहीं खेल पाएंगे.
MS Dhoni Injury: IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने अपने पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। फ्रेंचाइजी के मुताबिक धोनी इस सीजन के शुरुआती कुछ मैच से बाहर रहेंगे। फ्रेंचाइजी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। उनके फैंस के लिए ये खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं है। CSK ने धोनी को लेकर बताया कि वह चोट की (MS Dhoni Injured) वजह से शुरुआती दो सप्ताह के लिए आईपीएल से बाहर हो गए हैं।
CSK ने सोशल मीडिया पर जारी किया बयान
धोनी को लेकर सीएसके ने सोशल मीडिया पर अपने बयान में लिखा, ‘धोनी फ़िलहाल पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के लिए रिहैबिलिटेशन से गुज़र रहे हैं. इसके चलते, उनके आईपीएल 2026 के शुरुआती दो हफ़्ते न खेल पाने की संभावना है. जल्द ठीक हो जाइए, Thala.’
Official Statement
MS Dhoni is currently undergoing rehabilitation for a calf strain. As a result, he is likely to miss the first two weeks of TATA IPL 2026.
Get well soon, Thala! 💛🦁 pic.twitter.com/4dgmt5EWFi
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 28, 2026
राजस्थान से है CSK का पहला मैच
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। वहीं पांच बार की चैंपियन चेन्नई अपना पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद पंजाब किंग्स से सीएसके का सामना 3 अप्रैल को होगा, ये मुकाबला चेन्नई में ही खेला जाएगा। 5 अप्रैल को बेंगलुरु में आरसीबी और CSK के बीच मैच खेला जाएगा। वहीं 11 अप्रैल को दिल्ली और CSK के बीच मैच होगा।
ये भी पढ़े- Hardik Pandya: जो वादा किया वो निभाया…, पांड्या ने जीता करोड़ों फैंस का दिल
संजू सैमसन कर सकते हैं विकेटकीपिंग
आपको बता दें कि एमएस धोनी पिछले कुछ सालों से घुटने की चोट से परेशान रहे हैं। इसके बावजूद वे CSK के लिए लगातार खेल रहे हैं और 2023 में उनकी कप्तानी में चेन्नई ने पांचवां आईपीएल खिताब जीता था। अब इस सीजन एमएस धोनी की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन विकेटकीपिंग की भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं।
ये भी पढ़े- टीम इंडिया का अपमान, कोच और खिलाड़ी स्टेडियम के बाहर अटके; क्या है पूरा मामला?





