
Lucknow News: लखनऊ में खौफनाक वारदात, सोते हुए भाई को उतारा मौत के घाट
Lucknow Crime News: राजधानी में बड़ा भाई गुस्से में सोते समय छोटे भाई पर लोहे की रॉड बरसाई। उसे तब तक मारा जब तक मार नहीं डाला। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Lucknow Crime News: लखनऊ में बड़े भाई ने सो रहे छोटे भाई के सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी। दोनों ने रात में शराब पी थी। उसके बाद दोनों में विवाद हो गया। जब छोटा भाई सो गया तो बड़े ने उसके सिर पर लोहे का रॉड मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला बंथरा थाना क्षेत्र के खांडेदेव गांव का है। वारदात रविवार रात करीब 11 बजे की है। इसकी जानकारी सोमवार तड़के मां को तब हुई जब वह छोटे बेटे को जगाने गई। उसके चेहरे से चादर हटाई तो सिर और चेहरा खून से सना हुआ था। यह देखते ही मां बिलख पड़ी।
लोहे की रॉड से छोटे को मार डाला
घटना, लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के खांडेदेव गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार खांडेदेव निवासी श्रवण और उसके छोटा भाई भोलू गौतम के बीच नशे की हालत में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि बड़ा भाई गुस्से से बेकाबू हो गया।
हालांकि रात में दोनों भाई सोने चले गए। सुबह-सुबह बड़े भाई श्रवण ने छोटे भाई भोलू गौतम पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में भोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़े- UP News: दहेज समेत इन मामलों में दर्ज नहीं होगी FIR, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देश
आरोपी हिरासत में
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बड़े भाई श्रवण को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार श्रवण से पूछताछ की जा रही है। अभी तक यही पता चला है कि दोनों भाई नशे में थे और उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। भोलू गौतम की मौत और वो भी बड़े भाई श्रवण के हाथों होने को लेकर परिवारीजन सन्न हैं। रो-रोकर उनका बुरा हाल है।
ये भी पढ़े- Gas Cylinder रिसाव से भीषण आग… लखनऊ में किसान का घर जलकर राख





