
Dhurandhar 2 का फाइनल सीन हुआ वायरल, ‘ओए ओए’ ने मचाया तहलका
Dhurandhar 2 में 80s का हिट गाना ‘ओए ओए‘ इस्तेमाल किया है, जो छाया हुआ है। अब इस गाने की ओरिजिनल सिंगर सपना मुखर्जी ने डायरेक्टर आदित्य धर को धन्यवाद कहा है।
Dhurandhar 2: धुरंधर के दोनों पार्ट में 80 और 90 के दशक के कई आइकॉनिक गानों को नए तरह से पेश कर ऑडियंस को सरप्राइज कर दिया है। धुरंधर 2 के अंत में एक गाना फिल्म त्रिदेव का भी है ‘ओए ओए।।। ऐ तिरछी टोपीवाले’। ये गाना फिल्म के अंत में जमील जमाली के किरदार पर फिल्माया गया है जब बड़े साब दाऊद से उनकी मुलाकात का सीन दिखाया जाता है। इस गाने को अपनी आवाज देने वाली सिंगर सपना मुखर्जी ने धुरंधर 2 में इस्तेमाल किए गए उनके गाने पर अपना रिएक्शन दिया है।
अपना गाना सुन खुश हुईं ओरिजिनल सिंगर
धुरंधर 2 में अपना आइकॉनिक गाना सुनकर सपना मुखर्जी काफी खुश हैं। उन्हें इस बात की खुशी है कि उनके आइकॉनिक गाने में उनकी आवाज को रिप्लेस नहीं किया गया। पीटीआई के साथ बातचीत में सिंगर ने कहा, “आदित्य धर इसे सम्मान के साथ वापस लाने और फिल्म में इसे एक सार्थक जगह देने के लिए पूरे क्रेडिट के हकदार हैं। आज मेरी आवाज को बदला नहीं गया, बल्कि उसका सम्मान किया गया और एक कलाकार के लिए यह बहुत मायने रखता है।”
आवाज रिप्लेस न होने पर रिएक्शन
सपना मुखर्जी ने आगे कहा, “जब मैंने सुना कि अमित कुमार जी के साथ-साथ मेरी आवाज को भी बरकरार रखा गया है तो मुझे बहुत सम्मानित महसूस हुआ। कलाकारों और उनके काम के प्रति इस तरह का सम्मान बहुत कम देखने को मिलता है। आज आप किसी गाने को दोबारा बना सकते हैं, लेकिन उसकी ‘आत्मा’ को नहीं बदल सकते।”
ये भी पढ़े- Hrithik Roshan की GF सबा आजाद को हुई खतरनाक बीमारी, घट गया 4 किलो वजन
धुरंधर 2 का धांसू साउंडट्रैक
‘धुरंधर: द रिवेंज’ का साउंडट्रैक, जिसे शाश्वत सचदेव ने कंपोज किया है और जिसके बोल इरशाद कामिल और कुमार ने लिखे हैं। यह ओरिजिनल गानों और पुराने क्लासिक्स के नए वर्जन्स का एक बेहतरीन मेल है। यह साउंडट्रैक फिल्म के एक्शन और इमोशनल सीन के दौरान बजता है।
ये भी पढ़े- Kriti Sanon: शादी के सवाल पर भड़कीं कृति सेनन, बोलीं- ‘चाची मत बनिए’
‘धुरंधर 2’ के कई गाने छाए हुए हैं, जिसमें ‘आरी आरी’, ‘मैं और तू’, ‘जान से गुजरते हैं’ और अरिजीत सिंह की आवाज में दिल को छू लेने वाला ‘फिर से’ शामिल है। इस एल्बम में कुछ पुराने पसंदीदा गाने भी शामिल हैं, जैसे ‘ओए ओए… ऐ तिरछी टोपीवाले’, ‘दीदी (शेर-ए-बलोच)’ और ‘हम प्यार करने वाले’। इन गानों ने कहानी में चार चांद लगा दिए।




