
Mahira Sharma: फिर बनेगी बॉलीवुड-क्रिकेट की जोड़ी? सिराज के वीडियो ने बढ़ाई हलचल
Mahira Sharma-Mohammed Siraj Dating Rumours: मोहम्मद सिराज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक एक्ट्रेस के साथ नजर आ रहे हैं। जिस वजह से सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई है।
Mahira Sharma-Mohammed Siraj : बिग बॉस फेम एक्ट्रेस माहिरा शर्मा को हाल ही में मुंबई के एक कैफे के सामने स्पॉट किया गया, जहां क्रिकेटर मोहम्मद सिराज भी नजर आए. दोनों को एक ही लोकेशन पर देखा गया. भले ही दोनों साथ नहीं, लेकिन एक ही समय पर उनके होने को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन आने लगे. हालांकि वायरल वीडियो में दोनों अलग-अलग नजर आए. सिराज बाहर फैंस से बातचीत करते हुए दिखे. माहिरा कैफे से निकलकर सीधे अपनी कार की ओर जाती हुई दिखीं.
कैफे वीडियो ने बढ़ाई हलचल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें क्रिकेटर मोहम्मद सिराज और फेमस एक्ट्रेस माहिरा शर्मा नजर आ रहे हैं। दोनों को एक साथ में मुंबई के एक ही कैफे में स्पॉट किया गया, हालांकि वे साथ नजर नहीं आए। वीडियो में सिराज जहां अपने फैंस से बातचीत करते दिखे, वहीं माहिरा अलग से बाहर निकलती नजर आईं। दोनों के अलग-अलग एग्जिट के बावजूद, एक ही समय पर मौजूदगी ने फैंस को कड़ियां जोड़ने का मौका दे दिया।
🚨 Mohammed Siraj was spotted with Mahira Sharma at the same cafe.
Their dating rumours have already been circulating since 2024. pic.twitter.com/mWpYwmIAOT
— Tejash (@Tejashyyyyy) March 28, 2026
अफवाहों का पुराना सिलसिला
दरअसल, इन दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं कोई नई नहीं हैं। साल 2024 के आखिर में दोनों के इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करने और पोस्ट लाइक करने के बाद से ही डेटिंग की खबरें सामने आने लगी थीं। इसके बाद यह सिलसिला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। मार्च 2025 में माहिरा शर्मा ने साफ तौर पर इन खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि वह किसी को डेट नहीं कर रहीं। वहीं, मोहम्मद सिराज ने भी एक बार इन अफवाहों को बेबुनियाद बताया था, हालांकि उनका पोस्ट कुछ ही देर में डिलीट हो गया, जिससे मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया था।
ये भी पढ़े- Hrithik Roshan की GF सबा आजाद को हुई खतरनाक बीमारी, घट गया 4 किलो वजन
परिवार की प्रतिक्रिया
माहिरा की मां भी इन खबरों पर प्रतिक्रिया दे चुकी हैं और उन्होंने इसे महज एक सेलिब्रिटी होने की कीमत बताया था। इसके बावजूद फैंस के बीच इस कथित रिश्ते को लेकर दिलचस्पी लगातार बनी हुई है। फिलहाल, दोनों की तरफ से किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जहां सिराज आईपीएल 2026 पर फोकस कर रहे हैं, वहीं माहिरा अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह सिर्फ एक संयोग है या फिर वाकई कोई खास रिश्ता पनप रहा है।
ये भी पढ़े- Dhurandhar 2 का फाइनल सीन हुआ वायरल, ‘ओए ओए’ ने मचाया तहलका




