
हार्दिक पाडंया ने गर्लफ्रेंड को गिफ्ट की Mercedes V-Class, जानिए कितनी है कीमत?
Hardik Pandya पहले से ही महंगी कारों के कलेक्शन के लिए जाने जाते हैं और इससे पहले भी कई बार लग्जरी गाड़ियां खरीदने या गिफ्ट करने को लेकर चर्चा में रह चुके हैं.
Hardik Pandya: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पंड्या अपने करियर के पीक पर हैं. टी-20 वर्ल्ड कप में जीत का परचम लहराने के बाद वो आईपीएल 2026 में गर्दा उड़ा रहे हैं. वो करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. अपनी लग्जूरियस लाइफ का नजारा वो बीते 40 दिनों में दिखा चुके हैं. जहां हार्दिक ने अपनों पर करोड़ों की बारिश की है. खुद के लिए ही चमचमाती कार नहीं खरीदी, बल्कि बेटे और गर्लफ्रेंड को भी करोड़ों की कार गिफ्ट की।
Hardik Pandya का लग्जरी कार कलेक्शन
हाल ही में हार्दिक पांड्या ने Ferrari 12 Cilindri खरीदी थी, जिसकी ऑन-रोड कीमत करीब 12 करोड़ रुपये है. यह कार नीरो डायटोना कलर में है, जो Ferrari का बहुत ही पसंद किया जाने वाला कलर है. Ferrari 12 Cilindri का डिजाइन काफी खास और स्टाइलिश है. इसका लुक करीब 60 साल पहले आई क्लासिक Ferrari 365 GTB/4 Daytona से इंस्पायर्ड है.
ये है फीचर
Ferrari 12 Cilindri अपनी जबरदस्त पावर के लिए जानी जाती है. इसमें 6.5 लीटर का V12 इंजन दिया गया है, जो 830 हॉर्सपावर और 678 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट करता है. इस कार में 8 स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है. ये सुपरकार सिर्फ 2.9 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड करीब 340 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जाती है.
ये भी पढ़े- RR vs CSK: नई जर्सी में पुरानी टीम से भिड़ंत, आज संजू-जडेजा की इमोशन टक्कर
1 करोड़ रुपये से भी ज्यादा कीमत
हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा को Mercedes-Benz V-Class जैसी प्रीमियम लग्जरी कार गिफ्ट की है, जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई जा रही है. यह कार खासतौर पर अपने शानदार इंटीरियर, आरामदायक सीटिंग और लग्जरी फीचर्स के लिए जानी जाती है. इसमें बड़ा केबिन स्पेस, लग्जरी सीट्स और एडवांस टेक्नोलॉजी मिलती है, जिससे यह किसी चलते-फिरते लग्जरी रूम जैसी लगती है.
ये भी पढ़े- Mahira Sharma: फिर बनेगी बॉलीवुड-क्रिकेट की जोड़ी? सिराज के वीडियो ने बढ़ाई हलचल
हार्दिक पांड्या पहले से ही महंगी कारों के कलेक्शन के लिए जाने जाते हैं और इससे पहले भी कई बार लग्जरी गाड़ियां खरीदने या गिफ्ट करने को लेकर चर्चा में रह चुके हैं. उनकी लाइफस्टाइल और गाड़ियों का शौक अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है.





