
LSG vs DC: नवाबों के शहर में मचेगा घमासान, लखनऊ और दिल्ली के बीच टक्कर
IPL 2026 LSG vs DC: आईपीएल 2026 का पांचवां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
IPL 2026 LSG vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का 5वां मैच आज यानी बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. लेकिन इस मैच में सबसे ज्यादा नजरें लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत पर रहेंगी. पिछले सीजन में कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों में उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाने वाले पंत के लिए यह सीजन काफी अहम माना जा रहा है. क्योंकि लखनऊ ने उनपर 27 करोड़ का दांव खेला था.
कैसा रहेगा मौसम?
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को लखनऊ में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की आशंका बेहद कम है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
कागज पर दमदार दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछला सीजन मिलाजुला रहा था। शुरुआत में टीम ने दमदार प्रदर्शन किया था, लेकिन दूसरे हाफ में टीम की गाड़ी जीत की पटरी से उतर गई थी। कागज पर दिल्ली आईपीएल 2026 में भी काफी दमदार दिख रही है। सलामी बल्लेबाज के तौर पर टीम के पास केएल राहुल जैसा अनुभवी बल्लेबाज मौजूद है, जिनका साथ पृथ्वी शॉ देते हुए नजर आ सकते हैं।
इस बार लखनऊ की टीम मजबूत
पिछले साल लखनऊ की टीम चोटों से बुरी तरह प्रभावित रही थी, खासकर तेज गेंदबाजों की गैरमौजूदगी ने टीम को कमजोर कर दिया था. लेकिन इस बार लखनऊ के पास लगभग पूरी तरह फिट स्क्वॉड है. टीम में मोहम्मद शमी और एनरिक नोर्किया जैसे अनुभवी गेंदबाज जुड़े हैं, जबकि मयंक यादव ने पिछले एक साल में अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है. लखनऊ को उम्मीद होगी कि वह इस बार अपनी रफ्तार और प्रदर्शन से टीम को फायदा पहुंचाएंगे.
कैसा है हेड-टू-हेड का आंकड़ा
दोनों टीमों के आईपीएल भिड़ंत के इतिहास पर अगर नजर डालें तो दिल्ली और लखनऊ के बीच अबतक 7 मैच खेले गए हैं. जिसमें से 4 में दिल्ली कैपिटल्स को जीत मिली है, जबकि 3 लखनऊ ने जीता है. यानी दोनों टीमों में रोमांचक मैच होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़े- IPL 2026: श्रेयस अय्यर पर BCCI ने ठोका तगड़ा जुर्माना, कप्तान से कहाँ हुई चूक…?
जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जायंट्स की अनुमानित XI: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, एनरिक नोर्किया, मोहम्मद शमी, आवेश खान, मयंक यादव, दिग्वेश राठी.
इम्पैक्ट प्लेयर: शाहबाज अहमद
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित XI: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, औकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी
इम्पैक्ट प्लेयर: टी. नटराजन
ये भी पढ़े- RR vs CSK: वैभव सूर्यवंशी का IPL में धमाका, CSK के गेंदबाजों को जमकर कूटा





