
Aakhri Sawal का दमदार टीजर रिलीज, इतिहास के पन्नों से टकराएंगे ‘ संजू बाबा’
Aakhri Sawal Teaser: संजय दत्त की फिल्म ‘आखरी सवाल’ का दमदार टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें गांधी से लेकर विवादित ढांचे तक के मुद्दों को उठाया गया है.
Aakhri Sawal Teaser: एक ऐसी फिल्म जो उन सवालों को पूछने की हिम्मत करती है जिसने एक सदी से भी ज्यादा समय से देश के युवाओं को उलझा रखा है। नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्म मेकर अभिजीत मोहन वारंग के डायरेक्शन में बनी ‘आखरी सवाल’ का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है, जिसमें संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं और इसे निखिल नंदा ने प्रोड्यूस किया है। टीजर में कहानी की झलक देखने को मिल रही है।
यहाँ देखिए ट्रेलर
प्रोफेसर के किरदार में संजय दत्त
मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म का निर्देशन मोहन वारंग ने किया है और कहानी एक बेहद संवेदनशील और विवादित मुद्दे के इर्द-गिर्द घूमती है. टीजर की शुरुआत में संजय दत्त प्रोफेसर गोपाल नाडकर्णी के किरदार में नजर आते हैं. उनका एक छात्र विक्की हेगड़े, RSS के इतिहास पर रिसर्च कर रहा होता है और कई तीखे सवाल उठाता है. इसी के बाद कॉलेज की बहस एक बड़े राष्ट्रीय मुद्दे का रूप ले लेती है.
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म की कहानी एक ऐसे स्टूडेंट की है, जो अपने प्रोफेसर पर पक्षपात का आरोप लगाता है और देखते ही देखते यह मामला मीडिया और राजनीति की बहस में बदल जाता है. कॉलेज की एक छोटी बहस टीवी डिबेट और देशव्यापी चर्चा बन जाती है, जहां हर कोई अपनी राय देने लगता है.
ये भी पढ़े- Ramayana को टक्कर देगी एक और ‘रामायण’, थिएटर्स में गूंजेगा ‘जय श्री राम’ का नारा
इस फिल्म में संजय दत्त और नमाशी के अलावा अमित साढ, समीर रेड्डी और नीतू चंद्रा भी नजर आएंगे. ‘आखिरी सवाल’ 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.





