
अंजलि राघव ने Pawan Singh को किया माफ, पर पूरी तरह से नहीं टली मुश्किल
Anjali Raghav Pawan Singh: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह और हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव के बीच चला यह मामला अब नया मोड़ ले चुका है। अंजलि ने पवन सिंह के खिलाफ शिकायत तो वापस ले ली है।
Anjali Raghav Pawan Singh Controversy: भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़ा एक विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है, जहां माफी, आरोप और सोशल मीडिया की भूमिका ने पूरे मामले को और भी पेचीदा बना दिया है. भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस अंजलि राघव के बीच चला ये विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया है. जहां एक तरफ अंजलि राघव ने पवन सिंह के खिलाफ अपनी शिकायत वापस ले ली है, वहीं दूसरी ओर ये मामला पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ है.
पवन सिंह को मिली राहत
हरियाणवी अभिनेत्री अंजलि राघव ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह के खिलाफ हरियाणा राज्य महिला आयोग में अपनी शिकायत वापस ले ली है। पवन सिंह के सार्वजनिक माफी मांगने के बाद अंजलि ने यह फैसला लिया है। 2 अप्रैल को फरीदाबाद में आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया के सामने अंजलि राघव ने बताया कि अब वे पवन सिंह के खिलाफ केस नहीं चलाना चाहतीं। पवन सिंह खुद सुनवाई में नहीं पहुंचे।
टीम पर लगाया आरोप
हालांकि, कहानी यहीं खत्म नहीं होती, अंजलि राघव ने ये भी साफ किया है कि मामला पूरी तरह बंद नहीं हुआ है, क्योंकि पवन सिंह की सोशल मीडिया टीम के खिलाफ कार्रवाई अभी भी जारी है. एक्ट्रेस ने भले ही पवन सिंह के खिलाफ शिकायत वापस ले ली है, लेकिन एक्टर के सोशल मीडिया टीम के 3 शख्स पर उन्होंने आरोप लगाया है.
आरोप में कहा गया है कि टीम के लोगों ने इवेंट के दौरान की फोटो और वीडियो को गलत तरीके से फैलाया और अश्लील वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी है. इस मामले में सुनवाई 6 अप्रैल को होने वाली है.
ये भी पढ़े- Vijay-Rashmika: दोस्त की शादी में रश्मिका-विजय का रोमांस, पति की गोद में दिखीं एक्ट्रेस





