
Vijay-Rashmika: दोस्त की शादी में रश्मिका-विजय का रोमांस, पति की गोद में दिखीं एक्ट्रेस
Vijay-Rashmika: शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की केमिस्ट्री देखने को मिली, दोनों एक दोस्त की शादी में रोमांटिक अंदाज में नजर आए। अब दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
Vijay-Rashmika: एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी की थी। उसके बाद से ही दोनों काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में शादीशुदा विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, आनंद देवरकोंडा के साथ दोस्त की शादी में शामिल हुए। इस मौके की तस्वीरों में तीनों ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
वायरल हो रही तस्वीर में दोनों एक शादी समारोह के दौरान काफी सहज और मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस वायरल फोटो में रश्मिका, विजय की गोद में बैठकर दोस्तों और परिवार के साथ पोज देती दिख रही हैं, जिसे फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इन खास पलों को विजय के भाई आनंद देवरकोंडा ने साझा किया है।
View this post on Instagram
आनंद ने नवविवाहित जोड़े को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए समारोह की कई तस्वीरें पोस्ट कीं, लेकिन चर्चा का केंद्र रश्मिका और विजय की केमिस्ट्री ही रही। पेस्टल रंगों के मैचिंग आउटफिट्स में सजे इस जोड़े की तस्वीरों ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।
ये भी पढ़े- Renjith Arrested: सेट पर एक्ट्रेस से रेप की कोशिश, मलयालम डायरेक्टर हुए गिरफ्तार
‘रणबाली’ में एक साथ नजर आएगा कपल
काम की बात करें तो, विजय और रश्मिका अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘रणबाली’ में एक-साथ नजर आने वाले हैं। यह एक ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।




