
सोशल मीडिया पर घिरे ‘धुरंधर’ के जमील जमाली; वीडियो जारी कर मांगी माफी ..
Rakesh Bedi Apology: ‘धुरंधर’ में जमील जमाली बने एक्टर राकेश बेदी की जहां हर तरफ तारीफ हो रही है इसी बीच उन्होंने एक वीडियो शेयर कर लोगों से माफी मांगी है।
Rakesh Bedi Apology: एक पुराने इंटरव्यू के वीडियो ने दिग्गज एक्टर राकेश बेदी को अचानक सुर्खियों में ला दिया है, लेकिन इस बार उनके एक्टिंग के लिए नहीं। ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में अपने रोल के लिए सराहे जा रहे इस एक्टर ने सामाजिक सुधारक बी. आर. अंबेडकर पर चर्चा करते समय ‘हरिजन’ शब्द का इस्तेमाल किया था। इसी को लेकर हुई आलोचना के बाद उन्होंने सार्वजनिक माफी मांगी है।
राकेश बेदी ने वीडियो के जरिए मांगी माफी
राकेश बेदी के एक पुराने वीडियो क्लिप से शुरू हुआ यह मामला अब एक नए विवाद में बदल गया है, जिस पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया हो रही है और जवाबदेही की मांग की जा रही है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब राकेश बेदी ने कुछ महीने पहले एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्होंने दलित और पिछड़े समाज के उत्थान के लिए बाबा साहेब के योगदान की चर्चा की थी, लेकिन इसी दौरान उन्होंने ‘हरिजन’ शब्द का प्रयोग किया था।
कैलाश जैसवार ने फिल्म अभिनेता व धुरंधर फिल्म के जमील जमाली “राकेश बेदी” से माफी मंगवाईं. अभिनेता द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान – डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी ‘हरिजनों’ के लिए लड़ाई लड़ते रहे, इस बयान पर मैंने राकेश बेदी से विडियो संदेश के जरिए माफी मंगवाईं।@AzadSamajParty मुंबई pic.twitter.com/obxYiB92ql
— Kailash Jaiswar (@kailashJai_ASP) April 5, 2026
मैंने जानबूझकर नहीं किया- राकेश बेदी
उन्होंने कहा, ‘अगर हरिजन शब्द के मेरे प्रयोग से किसी व्यक्ति या समाज को ठेस पहुंची है, तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं। मैंने जानबूझकर ऐसा नहीं कहा। मुझे नहीं पता था कि यह शब्द प्रतिबंधित है।’
ये भी पढ़े- Salman Khan ने अपने ‘सुख’ पर लुटाया प्यार, मिनटों में इंटरनेट पर वायरल हुई फ़ोटोज़
बता दें कि भारत में आधिकारिक तौर पर इस शब्द का इस्तेमाल प्रतिबंधित और अनुचित माना जाता है। आजाद समाज पार्टी के मुंबई अध्यक्ष कैलाश जायसवाल ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और अभिनेता से सीधे बात कर उन्हें अपनी गलती सुधारने और समुदाय से माफी मांगने का आग्रह किया था।
ये भी पढ़े- सुनंदा शर्मा के लाइव शो में हुआ बवाल, चीखते हुए बीच में छोड़ा परफॉर्मेंस




