सुनंदा शर्मा के लाइव शो में हुआ बवाल, चीखते हुए बीच में छोड़ा परफॉर्मेंस

Sunanda Sharma का गाजियाबाद कॉन्सर्ट तब रोक दिया गया, जब एक फैन मंच पर चढ़ गया और उनके पैर छूने की कोशिश की। इस वजह से वह डर गईं। इस घटना से सिंगर सहमी गई और स्टेज पर वापस नहीं लौटीं।

Sunanda Sharma: गाजियाबाद के RKGIT कॉलेज में आयोजित एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के साथ एक अप्रिय घटना घटी. शो के बीच में एक सिरफिरा फैन सिक्योरिटी घेरा तोड़कर अचानक स्टेज पर चढ़ गया और सिंगर के पैर छूने की कोशिश की. इस अचानक हमले से सुनंदा बुरी तरह घबरा गईं और चीखते हुए मंच छोड़कर चली गईं. सिक्योरिटी में चूक के कारण शो को बीच में ही रद्द कर दिया गया, जिससे फैंस को मायूसी हाथ लगी.

सुनंदा शर्मा को फैन ने की छूने की कोशिश

व्हाइट टी-शर्ट और बैगी जींस पहने सुनंदा जब गाना गाने में मगन थी, उसी वक्त एक मेल फैन अचानक स्टेज पर आ गया। जैसे ही उसने उनके पैर छूने की कोशिश की, सिंगर डर के मारे चीख पड़ीं और परफॉर्मेंस के बीच में ही तेजी से स्टेज से चली गईं। इस बीच, वह फैन स्टेज पर ही खड़ा रहा और दर्शकों के सामने पोज देता रहा, जिसके बाद पुलिसकर्मी और एक बाउंसर ने तुरंत उसे वेन्यू से बाहर निकाल दिया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने हलचल मचा दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prem Bali (@prem_bali_)

 

पुलिस की कार्रवाई

रिपोर्ट्स के अनुसार, गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि वह उसी कॉलेज का छात्र है जहां यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

ये भी पढ़े- रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, करोड़ों की डील पर मेकर्स ने कहा NO

शो को करना पड़ा रद्द

इस घटना के बाद, सुनंदा शर्मा ने स्टेज पर वापस न लौटने का फैसला किया। इसके बाद उनकी टीम ने शो को बीच में ही रोक दिया, भले ही दर्शकों ने बार-बार शो जारी रखने की गुजारिश की थी। शो के अचानक रद्द होने से कई दर्शक निराश हो गए, और यह घोषणा होते ही कई छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलते देखा गया।

ये भी पढ़े- ‘मुझे ऐसी शादी में नहीं रहना…’, Aishwarya Rai संग रिश्ते पर बोले Abhishek Bachchan

Back to top button