‘Neem Karoli Baba’ का टीजर रिलीज, प्रेमानंद महाराज ने दी चेतावनी

Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा के चमत्कार और सादगी भरी जिंदगी अब बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। इसी को लेकर प्रेमानंद महाराज ने मेकर्स को कड़ी चेतावनी दे डाली है।

Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा की जिंदगी पर फिल्म बन रही हैं। इस फिल्म ‘श्री बाबा नीब करोरी महाराज’, जिसका टीजर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म 24 अप्रैल को रिलीज होगी और एक्टर सुबोध भावे, बाबा नीम करोली महाराज का किरदार निभाते दिखेंगे। इसी को लेकर प्रेमानंद महाराज ने मेकर्स को कड़ी चेतावनी दे डाली है। साथ ही जो उनका रोल करेगा उस एक्टर के लिए भी कई बातें बोली हैं।

नीम करोली बाबा के किरदार में नजर आए सुबोध भावे

‘श्री बाबा नीब करौरी महाराज’ के टीजर में, सुबोध भावे को नीम करोली बाबा के रूप में पेश किया गया है। टीजर में बाबा के आध्यात्मिक जीवन और उनके चमत्कारों की एक झलक नजर आती है। यह फिल्म उनके जन्म से लेकर 1973 में उनकी महासमाधि तक की यात्रा को दिखाने का वादा करती है।

 प्रेमानंद महाराज ने मेकर्स को चेताया

अनुप्रिया नागर ने जब प्रेमानंद जी से पूछा कि क्या नीम करोली बाबा पर फिल्म बनाकर उन्हें सेवा का फल मिलेगा? इस पर महाराज जी ने सीधे शब्दों में कहा कि यह एक बड़ा सौभाग्य तो है, लेकिन बहुत जोखिम भरा भी है। उन्होंने चेतावनी दी कि फिल्म की लोकप्रियता या ‘टीआरपी’ बढ़ाने के चक्कर में महापुरुषों के जीवन के साथ कोई भी काल्पनिक छेड़छाड़ न की जाए।

ये भी पढ़े- Allu Arjun के बर्थडे पर बड़ा धमाका! AA22xA6 का नाम ‘राका’ रिवील…

हितेन तेजवानी, समीक्षा भटनागर, मोहित गुप्ता और हेमंत पांडे जैसे सितारे भी फिल्म का हिस्सा हैं। यह आध्यात्मिक बायोपिक 24 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी।

ये भी पढ़े- Samay Raina अभी जिंदा है…’, IGL विवाद के बाद कॉमेडियन का तगड़ा कमबैक

Back to top button