
ईरान युद्धविराम पर मुजफ्फरपुर में जश्न, मस्जिद में विशेष इबादत…
Bihar News: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान युद्धविराम की घोषणा से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राहत मिली है। इस बीच युद्धविराम की खबर के बाद मुजफ्फरपुर में भी खुशी का माहौल देखने को मिला। पश्चिम एशिया में लंबे समय से चल रहे तनाव के थमने की खबर ने स्थानीय लोगों को राहत दी, जिसके बाद शहर में जश्न का माहौल बन गया।
सिया मस्जिद में जुटे लोग, हुई खास इबादत
मुजफ्फरपुर के इमामबाड़ा रोड स्थित सिया मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। यहां अकीदतमंदों ने विश्व शांति और इंसानियत की सलामती के लिए विशेष इबादत की।
इबादत के दौरान लोगों ने दुआ की कि दुनिया में कहीं भी युद्ध और हिंसा न हो और सभी देशों के बीच शांति बनी रहे।
मिठाई और गले मिलकर दी बधाई
इबादत के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और गले मिलकर मुबारकबाद दी। समुदाय के बीच आपसी भाईचारा और खुशी साफ नजर आई।
लोगों का कहना था कि युद्धविराम से न केवल पश्चिम एशिया, बल्कि पूरी दुनिया में शांति की उम्मीद जगी है।
यह भी पढ़ें…
Bihar Temple Stampede: नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़, 8 की मौत, कई श्रद्धालु घायल
आतिशबाजी से जताई खुशी
मस्जिद के बाहर युवाओं ने पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया। पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल बन गया और लोग इस मौके को यादगार बनाने में जुटे दिखे।
यह भी पढ़ें…
“CM पद न छोड़ें”… पोस्टर देख भावुक हुए नीतीश कुमार, आरा का VIDEO वायरल
शांति की कामना के साथ जश्न
स्थानीय लोगों ने कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं होता और बातचीत ही स्थायी शांति का रास्ता है। इसलिए इस युद्धविराम को एक सकारात्मक कदम मानते हुए जश्न मनाया गया।
ईरान-अमेरिका के बीच युद्धविराम की खबर ने जहां वैश्विक स्तर पर राहत दी, वहीं मुजफ्फरपुर जैसे शहरों में भी इसकी खुशी देखने को मिली। लोगों ने इबादत और जश्न के जरिए शांति और भाईचारे का संदेश दिया।
यह भी पढ़ें…





