Samay Raina के कमेंट पर भड़के मुकेश खन्ना, कॉमेडियन को बोले कुत्ते की दुम

Mukesh Khanna And Samay Raina: समय रैना ने एक वीडियो जारी कर अपने उस वक्त को याद किया जब एक विवादित सवाल पर शो चर्चा में आ गया। इस पर अब मुकेश खन्ना ने जवाब दिया है।

Mukesh Khanna And Samay Raina: एक्टर मुकेश खन्ना कॉमेडियन समय रैना पर भड़क गए और बुधवार को उन्होंने एक एडिटेड तस्वीर शेयर की, जिसमें समय रैना को गधे पर बैठे दिखाया गया। जिसमें लिखा था कि समय रैना तू सिर्फ गधे पर बैठने के लायक है!! वो भी मुंह काला करके।

समय रैना ने सिंगर बी प्राक, कॉमेडियन सुनील पाल और अभिनेता मुकेश खन्ना का नाम लेते हुए दावा किया कि इन सभी ने उनके खिलाफ बयान दिए थे और उनके शो को लेकर आपत्ति जताई थी. समय रैना के इस वीडियो के बाद अब अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी सख्त प्रतिक्रिया दी है.

समय के कमेंट पर भड़के मुकेश खन्ना

मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. वो लिखते हैं- ”कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है.उसे लाख शीशियों में रखो,बाहर निकालो, फिर टेढ़ी की टेढ़ी. समय रैना की भी एक दुम है. कितना भी मारो, सीधा करो, वो वापस टेढ़ी हो जाती है. क्योंकि वो सीधा सादा प्राणी नहीं है, वो रोस्टेड प्राणी है. गंदगी की आग में जलाया हुआ, पकाया हुआ.पूरे देश ने लताड़ा, मारा, फिर आ गया बेशर्मों की तरह और मार खाने.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mukesh Khanna (@iammukeshkhanna)

 

अब एक ही चीज बाकी है. उसका मुंह काला कर गधे पर बिठा कर देश भर के शहरों में, गालियों में उसकी परेड करनी चाहिए.जहां बच्चे उसको अंडे, टमाटर मारें. क्योंकि उसने उनके सुपर हीरो शक्तिमान का अपमान किया है.” यह कैप्शन उन्होंने अपने लेटेस्ट पोस्ट के साथ लिखा है.

ये भी पढ़े- Cocktail 2 का नया गाना रिलीज, शाहिद संग मस्ती में डूबीं रश्मिका और कृति

समय रैना ने मुकेश खन्ना पर कसा था तंज

अपने स्पेशल सेगमेंट वीडियो में समय रैना ने मुकेश खन्ना का मजाक उड़ाया था. समय रैना ने कहा कि, ”शक्तिमान कह रहा था क्या असर पड़ेगा ऐसे कंटेंट का बच्चों पर. बच्चों का क्या होगा ये कंटेंट देखकर. अब मुझे नहीं पता आप लोगों में से कितने लोग शक्तिमान के दौर में टीवी देखते थे.

ये भी पढ़े- लव ट्रायएंगल में फंसे Varun Dhawan, पूजा हेगड़े के बाद अब मृणाल संग हुए रोमांटिक

हर अगले महीने न्यूज आती थी, कोई बच्चा शक्तिमान देखकर बिल्डिंग से कूद गया. तूने बच्चे मारे हैं भाई. तू क्या मोरल हाई ग्राउंड लेकर बैठा है शक्तिमान.” बस इसी पर अब मुकेश खन्ना का जवाब आया है.

ये भी पढ़े- Samay Raina अभी जिंदा है…’, IGL विवाद के बाद कॉमेडियन का तगड़ा कमबैक

Back to top button