Cocktail 2 का नया गाना रिलीज, शाहिद संग मस्ती में डूबीं रश्मिका और कृति

Cocktail 2 Song Jab Talak Release: कॉकटेल 2 का नया गाना रिलीज हो गया है जिसमें शाहिद कपूर के साथ दोनों हीरोइन खूब डांस करते दिख रही हैं। गाने में तीनों की कैमिस्ट्री भी रंग जमा रही है।

Cocktail 2 Song Jab Talak Release: बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2′ इन दिनों फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है. फिल्म को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है और दर्शक इसके हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया है.

1 घंटे में ही 1 लाख पार हो गए व्यूज

कॉकटले 2 की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है और बीते दिनों इसकी घोषणा की गई थी। फिल्म कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सैनन ने जमकर डांस किया है। यूनिवर्सल म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर कॉकटेल 2 का रिलीज हो गया है और महज 1 घंटे में ही इसे 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने की तैयारी कर रही है। बीते दिनों फिल्म के सेट की तस्वीरें भी सामने आती रही हैं। अब देखना होगा कि क्या ये तिकड़ी बॉक्स ऑफिस पर अपना असर छोड़ने में सफल रहती है या नहीं।

ये भी पढ़े- लव ट्रायएंगल में फंसे Varun Dhawan, पूजा हेगड़े के बाद अब मृणाल संग हुए रोमांटिक

सुपरहिट रहा था पहला पार्ट

बता दें कि डायरेक्टर होमी अडजानिया ने साल 2012 में फिल्म कॉकटेल बनाई थी। इसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने लीड रोल निभाया था। इसके साथ ही वमन इरानी और डिंपल कपाड़िया ने भी अहम किरादरों में अपनी एक्टिंग का समां बांधा था। कहानी लवट्रांयगल की थी।

ये भी पढ़े- Mrunal Thakur ने रणवीर सिंह पर दिया बड़ा बयान, बोलीं- ‘उनकी वजह से मैं…’

फिल्म में गौतम कपूर (सैफ अली खान) को विरोनिका (दीपिका पादुकोण) से प्यार है। विरोनिका बोल्ड और बिंदास लड़की है जो अपनी जिंदगी को खुलकर जीती थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही थी। अब देखना होगा कि क्या कॉकटेल 2 भी दर्शकों को अपना दीवाना बना पाती है या नहीं।

ये भी पढ़े- Allu Arjun के बर्थडे पर बड़ा धमाका! AA22xA6 का नाम ‘राका’ रिवील…

Back to top button