
Bhooth Bangla: वामिका गब्बी ने Rajpal Yadav को किया था इग्नोर? एक्टर ने बताया सच
Rajpal Yadav on Wamiqa Gabbi: वामिका गब्बी द्वारा खुद को ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन पर नजरअंदाज किए जाने की खबरों पर राजपाल यादव ने चुप्पी तोड़ दी है।
Rajpal Yadav on Wamiqa Gabbi: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बांग्ला के प्रमोशन में बिजी हैं. हाल ही में, प्रमोशन के कुछ वीडियो वायरल हुए, जिसमें कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि एक्ट्रेस वामिका गब्बी ने उन्हें ‘इग्नोर’ किया है,. इन क्लिप्स की वजह से वामिका को काफी ट्रोल भी होना पड़ा. वहीं अब, राजपाल ने इस विवाद पर रिएक्ट किया है और सारा सच बताया है.
वायरल वीडियो पर क्या बोले राजपाल
जूम के साथ बातचीत में राजपाल ने इन बातों को खारिज किया और इनके पीछे की कहानी बताई। उन्होंने कहा, ‘ये कैसे होता है कि जैसा आपका कैमरा एंगल होता है, मैं वहां किसी दूसरे को कर रहा हूं, वो बेचारी किसी दूसरे को कर रही है, लेकिन वो कैमरा एंगल ऐसा लगा।’
View this post on Instagram
ये भी पढ़े- ‘Dhurandhar’ के चौधरी असलम से मिले Raghav Chadha, बोले- जलवा बरकरार है
लोगों को इसमें भी एंटरटेनमेंट ढूंढना है
उन्होंने आगे कहा, ‘जैसे हम लोग सीन बनाते- तुम वहां खड़े हो जाओ, मैं यहां हो जाता हूं और लड़किया बीच में खड़ी हो जाएंगी, वैसे ही अक्षय पाजी के साथ तीन लड़किया खड़ी हैं। लेकिन अगर लोगों को इसमें भी एंटरटेनमेंट ढूंढना है, तो उसमें कोई दिक्कत नहीं है। हम ईमानदारी से वामिका, अक्षय पाजी और इन सब पर खूब हंस चुके हैं।’
ये भी पढ़े- Samay Raina के कमेंट पर भड़के मुकेश खन्ना, कॉमेडियन को बोले कुत्ते की दुम
अक्षय कुमार और राजपाल यादव की फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। इस मूवी में परेश रावल, तब्बू, वामीका गब्बी, मिथिला पालकर, जिशु यू सेनगुप्ता और मनोज जोशी सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आएंगे।
ये भी पढ़े- ‘Neem Karoli Baba’ का टीजर रिलीज, प्रेमानंद महाराज ने दी चेतावनी





