
व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खुंटी से मिले Ranveer Singh; सादगी पर फिदा इंटरनेट
Ranveer Singh इन दिनों Dhurandhar 2 की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस बीच अभिनेता व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खुंटी से मिले जिन्होंने एक्टर के लिए एक पोस्ट शेयर किया है।
Ranveer Singh: जामनगर में अनंत अंबानी के 31वें जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद एक्टर रणवीर सिंह और सलमान खान ने इंटरनेशनल व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खूंटी से मुलाकात की और उनकी टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ दिया। बता दें कि भीमा खूंटी एक अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेटर हैं और गुजरात व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। वह पोरबंदर, गुजरात के रहने वाले हैं और एक मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में भी पहचान रखते हैं।
व्हीलचेयर क्रिकेटर से मिले सलमान-रणवीर
व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खुंटी ने इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह और सलमान खान संग मुलाकात का वीडियो शेयर किया है. वो जामनगर एयरपोर्ट पर उनसे मिले, और दोनों स्टार्स ने खुशी-खुशी ऑटोग्राफ दिए. रणवीर के साथ वीडियो शेयर करते हुए भीमा ने धुरंधर स्टार की तारीफ की और लिखा, धुरंधर रणवीर सिंह के साथ.
View this post on Instagram
कभी-कभी जिंदगी ऐसे पल देती है जो कभी भूलते नहीं. आज ऐसा ही दिन था. रणवीर सिंह से मिलने का मौका मिला. जिंदगी में बहुत लोगों से मिला हूं, लेकिन आज जो सादगी, विनम्रता और सम्मान मिला. वो सच में खास था. सुपरस्टार बनना तो एक बात है, लेकिन सच्चा इंसान बनना ही असली स्टार बनाता है.ये पल हमेशा याद रहेगा.
ये भी पढ़े- फैन की ये गलती पड़ी भारी! सलमान खान का गुस्सा कैमरे में कैद…
रणवीर की सादगी से खुश हुआ इंटरनेट
रणवीर सिंह का वीडियो देख अब फैंस भी उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने उन्हें साफ दिल का इंसान बताया और कहा कि उनका समय आ गया है। एक यूजर ने कहा कि एक मूवी ने रणवीर को बदल दिया है। एक ने कहा कि फिल्म की सफलता के बाद भी विनम्र होना बड़ी बात है। इस तरह इंटरनेट यूजर्स रणवीर की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
ये भी पढ़े- Bhooth Bangla: वामिका गब्बी ने Rajpal Yadav को किया था इग्नोर? एक्टर ने बताया सच





