
फैन की ये गलती पड़ी भारी! सलमान खान का गुस्सा कैमरे में कैद…
Salman Khan: सलमान खान हाल ही में जामनगर एयरपोर्ट पर नजर आए, जहां से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक फैन ने सलमान खान के कंधे पर हाथ रख दिया।
Salman Khan Viral Video: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जैसे ही एक शख्स ने उनके कंधे पर हाथ रखने की कोशिश की, उनकी सिक्योरिटी टीम तुरंत अलर्ट हो गई। दरअसल, वीडियो में जब सलमान खान जामनगर एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे, वह भीड़ के बीच एक बच्चे के साथ पोज देते दिख रहे हैं। इसी दौरान एक शख्स उनके करीब आता है और कंधे पर हाथ रखने की कोशिश करता है। जिसके बाद एक्टर का रिएक्शन देखने वाला था.
फैन ने सलमान खान के कंधे पर रखा हाथ
सोशल मीडिया पर सलमान खान का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सलमान खान के साथ फोटो लेते हुए एक फैन ने भाईजान के कंधे पर हाथ रख दिया. ये देख सलमान खान को थोड़ा गुस्सा आ गया. इसके बाद उनके सिक्योरिटी गार्ड ने उस फैन को वहां से हटा दिया. लेकिन पैपराजी की वजह से भाईजान ने अपने गुस्से को कंट्रोल करके मुस्कुराते हुए एक बच्चे के साथ फोटो क्लिक करवाई.
View this post on Instagram
सलमान खान लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
अब सलमान खान के इस वीडियो ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है. लोग कह रहे हैं कि सलमान खान ने कैमरे के आगे एक बार फिर से अपने गुस्से को कंट्रोल कर लिया है. वहीं कुछ लोग सलमान खान को सपोर्ट कर रहे हैं. इन लोगों का माना है कि हर एक सितारे का पर्सनल स्पेस होता है जिसके साथ छेड़छाड़ अच्छी बात नहीं है.
ये भी पढ़े- Randeep Hooda ने अपनी बेटी का रखा क्यूट नाम; बेहद खास है इसका मतलब





