
PBKS vs SRH: IPL में आज डबल हेडर, पहले मुकाबले में पंजाब और हैदराबाद की भिड़ंत
IPL 2026, PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 का 17वां मुकाबला आज मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।
IPL 2026, PBKS vs SRH : पिछले साल के अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखने वाली पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल में अब तक संघर्ष कर रही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शनिवार को होने वाले मैच में अपनी लय बरकरार रखने की कोशिश करेगी। उपविजेता पंजाब किंग्स की टीम ने जिस तरह से अभी तक प्रदर्शन किया है उसे देखते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द कर दिए गए उसके पिछले मैच में अंक बांटने से वह खुश नहीं होगी। मैच दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।
सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन
सनराइजर्स हैदराबाद की बात है तो उसके लिए ऐसा नहीं कहा जा सकता है। सनराइजर्स के शीर्ष क्रम में धाकड़ बल्लेबाज हैं लेकिन उनके नहीं चल पाने के कारण टीम लड़खड़ा रही है। आरसीबी और एलएसजी के खिलाफ ऐसा देखा गया जब ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की खतरनाक सलामी जोड़ी सस्ते में आउट हो गई थी। हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट जैसे गेंदबाजों की नाकामी के कारण सनराइजर्स हैदराबाद की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
पंजाब किंग्स का प्रदर्शन
श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पंजाब किंग्स में यह दिखा दिया है कि एक विजेता टीम पर दृष्टिकोण कैसा होना चाहिए। फिर चाहे वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 200 रन से अधिक के लक्ष्य का आसानी से पीछा करना हो या मुल्लांपुर की मुश्किल पिच पर पूर्व चैंपियन गुजरात टाइटन्स को हराना।
केकेआर के खिलाफ ईडन गार्डन्स में भी पंजाब किंग्स ने अच्छी शुरुआत की थी। उसके ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने शुरू में ही दो विकेट ले लिए थे लेकिन भारी बारिश और आंधी के कारण उसे अंक बांटने के लिए मजबूर होना पड़ा था।
ये भी पढ़े- IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के फैन हुए विराट कोहली! जीत के बाद दिया ये ‘खास गिफ्ट’
PBKS vs SRH हेड टू हेड
आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 24 बार भिड़ंत हुई है. इन मुकाबलों के नतीजे चौंकाने वाले हैं. हैदराबाद की टीम ने अपनी घातक गेंदबाजी और सधी हुई बल्लेबाजी के दम पर 17 मैचों में जीत का परचम लहराया है. वहीं, पंजाब किंग्स की टीम केवल 7 मौकों पर ही जीत का स्वाद चख सकी है।
ये भी पढ़े- KKR vs LSG: मुकुल चौधरी की घातक पारी के कायल हुए पंत, KKR के जबड़े से छीनी जीत





