
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के फैन हुए विराट कोहली! जीत के बाद दिया ये ‘खास गिफ्ट’
IPL 2026, RR vs RCB: वैभव सूर्यवंशी ने RCB के सामने 78 रन की विस्फोटक पारी खेली। भुवनेश्वर और हेजलवुड जैसे बड़े गेंदबाजों पर हमला बोलकर उन्होंने मैच पलट दिया।
IPL 2026, RR vs RCB: वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ IPL 2026 के 16वें मैच में सिर्फ 26 गेंद में 78 रन की धमाकेदार पारी खेलकर अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 8 शानदार छक्के लगाए। 15 साल के इस बल्लेबाज ने 300 की स्ट्राइक रेट से आरसीबी के गेंदबाजों की कुटाई की। सूर्यवंशी अब ऑरेंज कैप होल्डर बन गए हैं। मैच के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) ने उन्हें खास मैसेज लिखकर सराहा।
विराट कोहली ने वैभव को दिया गिफ्ट
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में लगातार ताबड़तोड़ पारियां खेल रहे हैं। आरसीबी के खिलाफ खेली गई पारी उनके लिए आम बात होगी। मगर वैभव का दिन उस समय बना जब उन्हें विराट कोहली से स्पेशल गिफ्ट मिला। यह गिफ्ट है, उनकी आरआर की कैप पर विराट कोहली का ऑटोग्राफ। यह सिर्फ ऑटोग्राफ नहीं था। विराट कोहली ने उनकी कैप पर कुछ लिखा भी, जिसकी तस्वीर खुद वैभव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।
☺️💗 pic.twitter.com/J93YpsLivo
— Vaibhav Sooryavanshi (@Vaibhavsooryava) April 10, 2026
ऑरेंज कैप होल्डर बने वैभव
वैभव सूर्यवंशी ने अपने X अकाउंट पर मैच के दौरान की कुछ फोटो शेयर की है। इनमें से एक तस्वीर में वैभव का प्लेयर ऑफ द मैच, उनकी आरआर की कैप और ऑरेंज कैप नजर आ रही है। खास बात यह है कि वैभव की आरआर की कैप पर विराट कोहली का ऑटोग्राफ है। इस ऑटोग्राफ के साथ लिखा है, ‘डिअर वैभव वेल डन।’
ये भी पढ़े- KKR vs LSG: मुकुल चौधरी की घातक पारी के कायल हुए पंत, KKR के जबड़े से छीनी जीत
विराट कोहली ने लिया था वैभव का कैच
हालांकि, वह IPL इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी जमाने की तरफ बढ़ रहे थे, तभी 78 के स्कोर पर आउट हो गए। वैभव को क्रुणाल पांड्या की गेंद पर विराट कोहली ने कैच किया था। इसके बाद उन्होंने झल्लाकर अपना बल्ला जोर से पटका था।
आरसीबी ने गुवाहाटी में खेले गए मैच में आठ विकेट खोकर 201 रन बनाए थे। राजस्थान ने ये स्कोर 18 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया था। उसके लिए वैभव ने 26 गेंदों पर आठ चौके और सात छक्कों की मदद से 78 रनों की पारी खेली। उनके अलाना ध्रुव जुरेल ने 43 गेंदों पर आठ चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 81 रन बनाए।
ये भी पढ़े- DC vs GT: हार के बाद टूट गए डेविड मिलर, सपोर्ट में आए अक्षर पटेल…





