Delhi में ‘ड्रग्स क्वीन’ गिरफ्तार… पुलिस के हत्थे चढ़ी 50 हजार की इनामी महिला

Delhi Crime News: राजधानी Delhi में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ‘ड्रग्स क्वीन’ के नाम से कुख्यात महिला तस्कर कुसुम को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

शाहदरा से हुई गिरफ्तारी
Shahdara इलाके से पुलिस ने कुसुम को घेराबंदी कर पकड़ा। जानकारी के मुताबिक, वह पिछले दो महीने से फरार चल रही थी और जैसे ही वह शाहदरा इलाके में पहुंची, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया।

200 CCTV और 100 मोबाइल खंगाले
कुसुम को पकड़ना पुलिस के लिए आसान नहीं था। उसे ट्रैक करने के लिए पुलिस ने 200 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और 100 से अधिक मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड्स की जांच की। इसके बाद उसकी लोकेशन का पता लगाया जा सका।

20 साल में 11 केस दर्ज
पुलिस के अनुसार, कुसुम पर 2003 से 2024 के बीच NDPS एक्ट के तहत 11 मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क से जुड़ी हुई थी और लगातार अपना ठिकाना बदलती रहती थी।

यह भी पढ़ें…

Delhi विधानसभा की सुरक्षा में चूक, UP नंबर की कार गेट तोड़कर अंदर घुसी

गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनाती थी चालाकी
कुसुम बेहद शातिर तरीके से पुलिस को चकमा देती थी। वह स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करती थी और बार-बार सिम कार्ड बदलती रहती थी। कई बार पुलिस के पहुंचने से कुछ मिनट पहले ही वह फरार हो जाती थी।

यह भी पढ़ें…

दिल्ली में हेल्थ से खिलवाड़! हजारों फर्जी टूथपेस्ट ट्यूब के साथ फैक्ट्री सील…

परिवार भी शामिल होने की आशंका
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि उसके आपराधिक नेटवर्क में परिवार के अन्य सदस्य, यहां तक कि बेटियों की संलिप्तता की भी आशंका जताई जा रही है।

Delhi पुलिस की यह कार्रवाई ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है। ‘ड्रग्स क्वीन’ कुसुम की गिरफ्तारी से न केवल एक बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है, बल्कि इससे राजधानी में नशे के कारोबार पर भी लगाम लग सकती है।

यह भी पढ़ें…

राघव चड्ढा ने AAP के एक्शन पर तोड़ी चुप्पी, आम आदमी पार्टी को दिया जवाब

Back to top button