
Delhi विधानसभा की सुरक्षा में चूक, UP नंबर की कार गेट तोड़कर अंदर घुसी
Delhi News: दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में एक बड़ी चूक का मामला सामने आया है। यहां एक अज्ञात कार गेट तोड़कर परिसर के अंदर घुस गई और फिर वहां से फरार होने में भी सफल रही।
Delhi News: दिल्ली विधानसभा सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। एक उत्तर प्रदेश के नंबर की अज्ञात कार बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसी और फिर फरार भी हो गई है। दिल्ली पुलिस को उस कार की तलाश है। इसे VVIP गेट भी कहते हैं। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआई से इस बारे में पुष्टि करते हुए बताया- एक कार ने सुरक्षा बैरियर तोड़कर दिल्ली विधानसभा परिसर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की। स्थिति सामान्य है। और जानकारी जुटाई जा रही है।
दिल्ली पुलिस ने क्या बताया?
दिल्ली पुलिस के डीसीपी के अनुसार, उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार ने गेट नंबर 2 को तोड़ते हुए जबरन प्रवेश किया, जिससे लोहे का गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया. कार चालक सीधे विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर बढ़ा और बरामदे के पास फूलों का गुलदस्ता रखकर वापस लौट गया.
View this post on Instagram
पुलिस के मुताबिक, कार की पहचान टाटा सिएरा के रूप में हुई है, जिस पर यूपी का रजिस्ट्रेशन (26A सीरीज) दर्ज है. घटना के समय कार चालक ने अपना चेहरा ढका हुआ था.
घटनास्थल पर वीआईपी गेट की सुरक्षा में CRPF के जवान तैनात थे. सुरक्षा एजेंसियों ने गुलदस्ते की जांच की, लेकिन उसमें कोई संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली. यह घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है.
फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है. गाड़ी की तलाश जारी है.





