Ek Din Trailer: प्यार, सुकून और दर्दनाक मोड़, साई के प्यार में तड़पते दिखे जुनैद…

Ek Din Trailer: जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन‘ का नया ट्रेलर आ गया है। जुनैद ने थोड़े शर्मीले और अलग लड़के का किरदार निभाया है, जबकि साई पल्लवी एक खुशमिजाज और जिंदादिल लड़की है।

Ek Din Trailer: अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan)  की नई फिल्म एक दिन (Ek Din) का सेकेंड ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें साई पल्लवी (Sai Pallavi) यादों को भूलने वाली एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। फिल्म का ट्रेलर हल्के-हल्के जुनैद की दुनिया में लेकर जाता है, जिसकी रानी साई पल्लवी हैं। इसका टीजर और ट्रेलर पहले जारी हो चुके हैं। 1’एक दिन’ का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है। निर्देशन की कमान सुनील पांडे ने उठाई है।

ऑफिस रोमांस से शुरू होता है ट्रेलर

ट्रेलर के अनुसार कहानी एक ऑफिस रोमांस से शुरू होती है, जहां जुनैद का किरदार एक शर्मीला और इंट्रोवर्ट युवक है, जो साई पल्लवी के किरदार को दूर से पसंद करता है लेकिन कभी अपने दिल की बात नहीं कह पाता। दोनों एक ही ऑफिस में काम करते हैं और कंपनी रिट्रीट के लिए जापान जाते हैं, जहां कहानी एक बड़ा मोड़ लेती है।

साई पल्लवी का किरदार एक हादसे में अपनी याददाश्त खो देता है, लेकिन सिर्फ एक दिन के लिए। इसे मेडिकल भाषा में Transient Global Amnesia कहा जाता है- जिसमें इंसान कुछ समय के लिए अपनी यादें भूल जाता है। इस स्थिति में हर दिन उसके लिए एक नई शुरुआत जैसा होता है।

ये भी पढ़े- Shah Rukh Khan बॉडीगार्ड को देते हैं करोड़ों की सैलरी? यासीन खान का खुलासा

फिल्म को थाई फिल्म One Day से प्रेरित बताया जा रहा है और इसमें जापान की खूबसूरत लोकेशन्स भी दिखती हैं। ट्रेलर देखकर यह साफ है कि फिल्म में एकतरफा प्यार, भावनात्मक उलझन और दर्दभरी कहानी देखने को मिलेगी।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

जुनैद खान के लिए यह उनकी तीसरी फिल्म है, जबकि साई पल्लवी का यह बॉलीवुड डेब्यू है। इससे पहले वह साउथ फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। कहानी में प्यार है, सुकून का एहसास और एक दर्दनाक मोड़ भी है, जो दर्शकों को इसे देखने के लिए मजबूर करेगा। फिल्म 1 मई, 2026 को रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़े- कृष्णावतारम’ की पहली झलक देख खुश यूजर्स, इस दिन रिलीज होगा पहला पार्ट

Back to top button