Shah Rukh Khan बॉडीगार्ड को देते हैं करोड़ों की सैलरी? यासीन खान का खुलासा

Shah Rukh Khan Ex Bodyguard Salary: ऐसी चर्चा थी कि शाह रुख खान के एक्स बॉडीगार्ड की सैलरी करोड़ों में है। इंटरनेट पर जो दावा किया जाता है कि बॉडीगार्ड्स को 2 से लेकर 2.5 करोड़ रुपये सालाना पैसे मिलते हैं।

Shah Rukh Khan Ex Bodyguard Salary: शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड ने सैलरी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने सैलरी की बात पर सफाई देते हुए कहा कि बॉडीगार्ड्स को लेकर जो खबरें आती हैं कि उनकी करोड़ों की कमाई बताई जाती है, वो पूरी तरह ये गलत है। हाल ही में शाह रुख खान के एक्स बॉडीगार्ड रहे यासीन खान (Yaseen Khan) ने रिवील किया कि उनको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही थी कि वह 2 से ढाई करोड़ रुपये कमाते हैं।

करोड़ों की फीस वाले दावे गलत

यासीन ने कहा कि मुझे लगता है कि सोशल मीडिया गलत मैसेज फैलाता है। लोग 2-2.5 करोड़ नहीं कमा रहे। अगर कोई बड़े स्टार का बॉडीगार्ड है तो उसकी सैलरी फिक्स होती है। इसके अलावा, जब भी कोई फिल्म बनती है तो उसके लिए अलग कॉन्टैक्ट बनता है।

शाहरुख खान संग काम किया तब चीजें बदली

हिंदी रश से बात करते हुए यासीन खान ने बताया कि प्रोड्यूसर फिल्म के हिसाब से उन्हें तय रकम देते हैं। वह कहते हैं कि एक वक्त था जब बॉडीगार्ड्स को प्रोजेक्ट बेस्ड पेमेंट से दूर रखा जाता था। वह बोले, ‘मुझे जितना याद है उस हिसाब से पहले फिल्म इंडस्ट्री में बॉडीगार्ड्स को पेमेंट नहीं मिलती थी।

ये भी पढ़े- कृष्णावतारम’ की पहली झलक देख खुश यूजर्स, इस दिन रिलीज होगा पहला पार्ट

ड्राइवर, मेकअप मैन, स्पॉट बॉय को ही पेमेंट दी जाती थी। जब शाहरुख खान के साथ काम करना शुरू किया तो लगा कि काम तो हम भी कर रहे हैं। हमें सैलरी तो मिल रही थी, लेकिन बस उतनी ही जिससे गुजारा कर सकें।’

ये भी पढ़े- Force 3: खौफनाक अंदाज में लौट रहे जॉन अब्राहम, मिला हर्षवर्धन राणे का साथ…

 उन्होंने इंटरव्यू में इस बात पर जोर देते हुए कहा कि फिल्मी सितारों की लाइफ में बॉडीगार्ड्स की भूमिका बहुत अहम होती है लेकिन उन्हें पहचान कम मिलती है। उन्होंने कहा कि उनका काम तभी चर्चा में आता है जब कोई बड़ी घटना हो जाती है। यासीन खान ने शाहरुख खान के अलावा विराट कोहली और सचिन तेंडुलकर जैसी सिलेब्रिटीज़ के साथ भी काम किया है।
Back to top button