
Kangana Ranaut: ‘आज मेरे बच्चे होते…’, चिराग पासवान पर क्या बोल गईं कंगना रनौत?
Kangana Ranaut on Chirag Paswan: NDA की बैठकों में कंगना रनौत और चिराग पासवान की मुलाकात की तस्वीरें छा जाती हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर तमाम अटकलें भी लगाई जाती हैं।
Kangana Ranaut on Chirag Paswan: बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की. उन्होंने चिराग के साथ अपने रोमांस की अफवाहों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. कंगना ने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर चिराग पासवान के साथ उनका रोमांस होता तो अब तक उनके बच्चे भी हो गए होते. बता दें कि पिछले समय अफवाहें थीं कि कंगना और चिराग एक-दूजे को डेट कर रहे हैं.
रोमांस होना होता तो हो जाता- कंगना रनौत
कंगना ने कहा कि हमारे बीच कोई रोमांस नहीं चल रहा। हम दोनों एक-दूसरे को जानते हैं। उन्होंने 10 साल पहले मेरे साथ फिल्म की थी। अगर रोमांस होता तो आज हमारे बच्चे होते। रोमांस होना होता तो हो जाता। कंगना का चिराग को लेकर दिया ये बयान काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
ये भी पढ़े- Ek Din Trailer: प्यार, सुकून और दर्दनाक मोड़, साई के प्यार में तड़पते दिखे जुनैद…
कंगना- चिराग ने साथ में की थी फिल्म
बता दें कि चिराग पासवान और कंगना रनौत ने फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ में साथ काम किया था। इस फिल्म में चिराग ने जहां टेनिस प्लेयर का किरदार निभाया था, वहीं कंगना सुपरमॉडल के रोल में थीं। फिल्म में दोनों का रोमांटिक एंगल देखने को मिला था। बॉलीवुड इंडस्ट्री में शुरू हुई इस दोस्ती की झलक राजनीति के गलियारे में भी देखने को मिलती रहती है।
संसद में कंगना रनौत और चिराग पासवान की मुलाकात हुई. दोनों की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिससे दोनों के रोमांस की अफवाहें फैलती रहीं।
ये भी पढ़े- Shah Rukh Khan बॉडीगार्ड को देते हैं करोड़ों की सैलरी? यासीन खान का खुलासा





