IPL 2026: DC के खिलाफ हरी जर्सी में उतरी RCB, जानें इसके पीछे का कारण

IPL 2026 RCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में बेंगलुरु की टीम लाल की बजाय हरी जर्सी में नजर आई.

IPL 2026 RCB vs DC: शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम अपने पारंपरिक लाल रंग के बजाय हरी जर्सी में मैदान पर उतरी। यह बदलाव किसी फैशन या स्टाइल के लिए नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति टीम की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार, 18 अप्रैल को जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी, तो सबकी नजरें सिर्फ एक शख्स पर टिकी होंगी और वो हैं विराट कोहली. कोहली इस सीजन में बेहतरीन फॉर्म में हैं और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाला यह मैच उनके करियर के लिए बेहद ऐतिहासिक साबित हो सकता है.

2011 से जारी है ‘गो ग्रीन’ अभियान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु साल 2011 से ही हर सीजन में अपना एक घरेलू मैच हरी जर्सी पहनकर खेलती है। इसका मुख्य उद्देश्य ‘गो ग्रीन’ (Go Green) पहल के जरिए पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। फ्रेंचाइजी का कहना है कि यह केवल एक प्रतीकात्मक अभियान नहीं है, बल्कि सस्टेनेबिलिटी (स्थिरता) की दिशा में एक गंभीर कदम है।

कचरे से तैयार हुई है यह खास जर्सी

इस बार की ग्रीन जर्सी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे रिसाइकिल किए गए मटेरियल (कचरे) से तैयार किया गया है। आरसीबी खुद को दुनिया की पहली ‘कार्बन-न्यूट्रल’ टी20 फ्रेंचाइजी मानती है और अब उसका लक्ष्य ‘कार्बन-पॉजिटिव’ बनने का है।

फैन्स को भी जोड़ने की कोशिश

-टीम ने मैच टिकटों के जरिए बेंगलुरु मेट्रो में मुफ्त सफर की सुविधा दी है, ताकि लोग निजी वाहनों के बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें और प्रदूषण कम हो।

-फ्रेंचाइजी स्टेडियम में आने वाले दर्शकों का सर्वे कर रही है ताकि यह समझा जा सके कि मैच के दौरान कितना कार्बन उत्सर्जन होता है।

-चिन्नास्वामी स्टेडियम में कचरे के सही निपटान, प्लास्टिक के कम उपयोग और बिजली की बचत पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

ये भी पढ़े- IPL 2026: KKR की लगातार हार से टूटे अजिंक्य रहाणे, बोले- हर छोटी गलती…’

टीम का विजन

आरसीबी के सीईओ राजेश मेनन के अनुसार, ग्रीन जर्सी टीम की सालों की मेहनत और पर्यावरण के प्रति जवाबदेही का प्रतीक है। टीम न केवल मैदान पर प्रदर्शन करना चाहती है, बल्कि समाज को एक टिकाऊ और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित भी करना चाहती है।

पूरे सीजन के दौरान टीम के सफर, होटल स्टे और बिजली की खपत का ऑडिट किया जाएगा, जिसकी एक विस्तृत रिपोर्ट बाद में स्वतंत्र रूप से जांची जाएगी।

ये भी पढ़े- MI vs PBKS: श्रेयस अय्यर ने पकड़ा ऐसा हैरतअंगेज कैच, रोहित-सूर्या रह गए सन्न…

Back to top button