
जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी
Japan Earthquake: जापान मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप के बाद मियाको बंदरगाह पर करीब 80 सेंटीमीटर ऊंची सुनामी लहर दर्ज की गई है। कई तटीय इलाकों में खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है।
समंदर के भीतर था भूकंप का केंद्र
भूकंप का केंद्र सैनरिकु तट से लगभग 100 किलोमीटर दूर समुद्र के अंदर था, जबकि इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर मापी गई है। तेज झटकों के बाद पूरे उत्तरी जापान में दहशत का माहौल है।
दो शहरों में सुनामी का खतरा
प्रशासन ने उत्तरी जापान के दो शहरों के लिए विशेष सुनामी चेतावनी जारी की है। समुद्र के पास रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।
समुद्र में जहाजों की हलचल, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जहाजों को तेजी से तट की ओर बढ़ते देखा जा रहा है, जिससे खतरे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
पीएम की अपील: ऊंची जगहों पर जाएं लोग
जापान की प्रधानमंत्री सना तकाएची ने लोगों से अपील की है कि वे तुरंत ऊंची जगहों पर चले जाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। साथ ही उन्होंने नागरिकों से धैर्य बनाए रखने की भी अपील की है।
हाई अलर्ट पर पूरा जापान
NHK की रिपोर्ट के मुताबिक आओमारी तट के पास भी सुनामी गतिविधि देखी गई है, जिसके बाद पूरे देश को हाई अलर्ट पर रखा गया है।





