UP News: मुरादाबाद में डबल मर्डर से हड़कंप! बेटी ने मां-भाई को सरिये से मार डाला

Moradabad News: मुरादाबाद से खौफनाक घटना सामने आई है। यहां 23 साल की लड़की ने अपनी मां और भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

Moradabad News: यूपी में मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र के गांव भैसली जमालपुर में बुधवार शाम रिश्तों के कत्ल की दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवती ने अपनी मां और छोटे भाई की लोहे के सरिये से बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद युवती खून से सना सरिया लेकर गांव की गलियों में दौड़ पड़ी, जिससे दहशत फैल गई। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया है।

मानसिक रूप से कमजोर बेटी ने किया हमला

मृतक 50 वर्षीय मुन्नी के परिवार में उसके दो बेटे और तीन बेटियां हैं. जिनमें अनीता मानसिक रूप से कमजोर है. घटना के समय बड़ा बेटा और दो बेटियां गेहूं काटने खेत पर गए हुए थे, बुधवार शाम 7 बजे मुन्नी का 21 वर्षीय बेटा अर्जुन अपने काम से वापस लौटा, जिसके बाद वो कमरे में आराम करने चला गया. इस बीच किसी को इस बात का एहसास नहीं था कि अनीता के मन में क्या चल रहा है.

ये भी पढ़े- Mirzapur: ट्रक-बोलेरो की भीषण टक्कर में 11 लोगों की मौत, 9 लोग जिंदा जले…

लोहे की रॉड से मां और भाई की हत्या

अर्जुन जब कमरे में लेट गया तभी अनीता वहां आई और लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया और मार-मारकर भाई को अधमरा कर दिया. बेटे के चीखने की आवाज़ सुनकर मां मुन्नी देवी उसे बचाने के लिए कमरे में दौड़ी लेकिन अनीता ने अपनी मां पर भी रॉड से हमला कर दिया और उसके सिर में एक के बाद एक कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम ये मामला सामने आया, जब दिमागी रूप से कमजोर एक लड़की ने अपनी मॉं और भाई की रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी. घटना के पीछे कुछ पारिवारिक कलह भी सामने आ रही है. फिलहाल पुलिस ने दोहरे हत्याकांड देने वाली युवती को अपनी कस्टडी में ले लिया है और अब उसकी मानसिक स्थिति जांचने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़े- खाने में मक्खी की शिकायत पर ढाबे में बवाल, लखनऊ में युवकों पर जानलेवा हमला…

Back to top button